Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

CrimeNational

लॉ स्टूडेंट का अपहरण कर गैंगरेप, 12 आरोपी गिरफ्तार।

रांची के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लॉ की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ 12 लोगों ने रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से फोन, कार, बाइक, पिस्टल और तीन बुलेट भी बरामद किए गए हैं।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार शाम लॉ की एक स्टूडेंट का अपहरण कर उसके साथ 12 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय युवती संग्रामपुर गांव के बस स्टॉप पर अपने दोस्त के साथ फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गनपॉइंट पर युवती का अपहरण कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। फिर दोनों ने अपने कुछ दोस्तों से कार लाने के लिए कहा। आरोपी कार से युवती को एक ईंट-भट्ठे पर ले गए और वहां उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया। फिर उन्होंने भी उसके साथ रेप किया। युवती गंभीर हालत में किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए दो देसी पिस्तौल, तीन बुलेट, कार और बाइक भी बरामद किए हैं।

बता दें कि प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर रांची में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गई है। उसके बाद भी ऐसी घटनाएं प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं। बताया गया कि आरोपियों ने जहां से युवती का अपहरण किया था, वह मुख्यमंत्री आवास से 8 किमी दूर था। वारदात स्थल से पुलिस लाइन भी काफी नजदीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page