श्री डी. पी. जोशी राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

रायपुर (hct)। राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा श्री डी. पी. जोशी को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब श्री जोशी द्वारा प्रदेश स्तर में भी प्रदेश कार्यकारणी की नियुक्ति और सभी जिला एवं ब्लाक स्तर पर एसोसिएशन की कार्यकारणी गठित की जावेगी। एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश में मानव अधिकारो के संरक्षण के लिए कार्य करेगी। ऐसे सभी व्यक्ति जो मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने के इच्छुक है श्री डी.पी. जोशी के मोबाइल नंबर 9893354327 पर संपर्क कर राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के साथ जुड़ सकते है।

श्री डी.पी. जोशी द्वारा बताया गया है कि संविधान से प्रदत्त अपने अधिकारों के बारे में सभी आम जनता को अवगत होना निहायत ही जरूरी है ताकि किसी के अधिकारों का हनन ना हो सके। राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन आम जनों को उनके अधिकारों को अवगत कराने के लिए कृत संकल्पित है।

श्री डी.पी. जोशी ने यह भी बताया कि आज भी हमारे गावों में रहने वाले भाइयों एवं बहनों को अपने मानव अधिकार के बारे में कम ही जानकारी है, जिसके कारण उनके अधिकारों का हनन होता है। एसोसिएशन मानव अधिकार के हनन होने पर सभी नागरिकों के साथ उनको उचित सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेगी।

https://chat.whatsapp.com/JxPycU2Y8e80e5eAjsfBot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *