गरियाबंद। पिछले 24 घंटे में से हो रही लगातार बारिश के मद्देनज़र जिले में सिकासार जलाशय से आज 17000 क्यूसेक्स पानी पैरी नदी में छोड़ा जा रहा है। वही प्राप्त सूचना के अनुसार सोढूर जलाशय से लगभग 10,000 क्यूसेक्स पानी सोढूर नदी में छोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार महानदी में 100000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त जानकारी एस के बर्मन कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा दी गई है। जिले में औसत वर्षा 876.6 मि.मी. दर्ज गरियाबंद जिले में 14 अगस्त 2022 की स्थिति में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 14 अगस्त 2022 तक औसत वर्षा 876.6 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 127.5 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक सबसे अधिक मैनपुर तहसील में 975.7 मि.मी कुल वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम गरियाबंद तहसील में 806.1 मि.मी. कुल वर्षा...
Read More
Kirit Thakkar
विगत 10 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में समसामयिक आलेख, कविताएं, व्यंग रचनायें प्रकाशित, पढ़ना लिखना विशेष अभिरुचि, गरियाबंद जिले में "हाईवे क्राइम टाइम" के जिला ब्यूरो चीफ पद पर नियुक्त।
देख रहा है ना बिनोद, सब कुछ साफ़ है फिर भी जांच-जांच का खेल कर लीपा -पोती की तैयारी है।
122 कट्टा पुराना धान खपाने और उपार्जन केंद्र के 731 कट्टा धान के अवैध भंडारण का मामला। गरियाबंद hct। खरीफ वर्ष 2021 माह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिले के धान उपार्जन केंद्र बिन्द्रानवागढ़ खम्हारीपारा में 122 कट्टा पुराना धान खपाने का मामला सामने आया था।मौके पर पहुंची जांच टीम को उपार्जन केंद्र के आस पास के घरों में 731कट्टा पुराना धान भी मिला था, बताया गया कि ये धान इसी उपार्जन केंद्र का था, इसकी बोरियों पर इसी उपार्जन केंद्र का स्टेनशील लगा था। ग्रामीणों के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धवलपुर पंजीयन क्रमांक 1660 के सेल्समेन चुन्नूराम यादव द्वारा इस उपार्जन केंद्र में पिछले सीजन खरीदी प्रभारी रहने के दौरान सुखत शार्टेज के नाम खेला करते हुये 731 कट्टा से अधिक धान उपार्जन केंद्र के आस -पास के घरों में रखवा दिया गया था। 27 दिसम्बर 2021 को चुन्नूलाल द्वारा 122 कट्टा धान इसी ...
Read Moreगरियाबंद। विगत दिनों कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक बाजार की सुव्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश दिये गये थे। नगर पालिका परिषद द्वारा आज कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप बाहर से आये व्यवसायियों की व्यवस्था कृषि उपज मंडी में की गई है। साप्ताहिक बाजार में कपड़े , जूते , सब्जी ,किराना का व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों ने यहाँ अपनी दुकानें लगा ली है। इस व्यवस्था से सभी संतुष्ट है। कपड़ा व्यवसायी लालसिंग देवांगन ने कहा कि हम नई व्यवस्था से खुश हैं। बाजार की अपेक्षा यहाँ शेड , पानी, जैसी सुविधा आसानी से मिल रही है। अब बस यहां ग्राहकी का इंतजार है। ...
Read Moreरायपुर । वर्ष 2022 में श्रावण पूर्णिमा,11 अगस्त 2022 गुरुवार को मनाई जानी है। एवं विभिन्न लोगो का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार भद्रा है,जो कि अशुभ है। परंतु 11 अगस्त 2022 की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, एवं चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी।। इसलिए पूरे दिन सभी लोग अपनी सुविधा के अनुसार अच्छे चौघड़िए और होरा के अनुसार राखी बांधकर त्यौहार मना सकते हैं।। मुहुर्त्त चिन्तामणि के अनुसार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है. चंद्रमा जब मेष, वृष, मिथुन या वृश्चिक में रहता है तब भद्रा का वास स्वर्गलोक में रहता है. कन्या, तुला, धनु या मकर राशि में चंद्रमा के स्थित होने पर भद्रा पाताल लोक में होती है. भद्रा जिस लोक में रहत...
Read Moreगरियाबंद। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के नेतृत्व आज सर्व धर्म तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के गायत्री मंदिर से प्रारम्भ इस यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक , पालिका कर्मी सहित सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुये। यात्रा का उद्देश्य बताते हुये पालिका अध्यक्ष गप्फु मेमन ने कहा कि 13 से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है , यात्रा के दौरान उन्होंने नगर के सभी व्यवसायियों नागरिकों से घर घर तिरंगा फहराने की अपील की , साथ ही बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे का वितरण किया। गायत्री मंदिर से प्रारम्भ हुयी इस यात्रा में पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके पार्षद आसिफ मेमन ज्योति साहनी नीतू देवदास श्रीमती प्रतिभा पटेल रितिक सिन्हा टिंकू ठाकुर के अतिरिक्त सरदार बलदेव सिंह हुंदल ,सुन्नी हल्फ़ी म...
Read Moreसीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व और अचानकमार टाईगर रिजर्व को सौंपा 12,500 हेक्टेयर वन क्षेत्र का अधिकार पत्र
रायपुर / गरियाबंद। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी पहल करते हुए आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के दो बड़े टाइगर रिज़र्व में कोर एवं बफर क्षेत्र में वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 के तहत 10 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किये। इसमें अचानकमार टाइगर रिज़र्व की 5 ग्राम सभायें एवं सीतानदी उदंती क्षेत्र की 5 ग्राम सभायें शामिल हैं। अचानकमार टाइगर रिज़र्व के जिन 5 ग्राम सभाओं के अधिकार प्रदान किए गए हैं। वो मुंगेली जिला के क्षेत्र है, जिसमें से 4 गांव कोर एवं 1 गांव बफर क्षेत्र का है, इनमें महामाई ग्राम सभा को 1384.056 हेक्टेयर, बाबूटोला ग्राम सभा को 1191.6 हेक्टेयर, बम्हनी ग्राम सभा को 1663 हेक्टेयर, कटामी ग्राम सभा को 3240 हेक्टेयर एवं मंजूरहा ग्राम सभा को 661.74 हेक्टेयर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रदान किए गये हैं। ...
Read Moreराजिम के विधायक को जनता से कोई सरोकार नहीं - मुरलीधर सिन्हा गरियाबंद। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति पर अनेक सवाल खड़े किये है। सिन्हा ने कहा कि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को जनता से कोई सरोकार नहीं है , वो सपने में भी अपने को मंत्री समझते रहते हैं , उन्हें अपने लैटर पैड में पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री लिखने में शर्म आती है । प्रथम पंचायत मंत्री लिखना सामंती विचार को प्रदर्शित करता है। रही बात विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति की ,तो उन्हें राजिम की जनता का कोई ख्याल नहीं है। विधायक मंत्री के पद पर रहें हैं किन्तु अब तक उनकी कोई उपलब्धि नजर नहीं आती। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक अमितेश शुक्ल की सुनते ही नहीं है । अमलिपदर को मिला तहसील का दर्जा और फिंगेश्वर रह गया भाजपा नेता मु...
Read Moreसुव्यवस्थित बस स्टैंड को तरसता जिला मुख्यालय : यात्री बसों का परिचालन भी सवालों के घेरे में
गरियाबंद hct। जिला मुख्यालय का बस स्टैंड अतिक्रमण व अव्यवस्था का शिकार हैं। इस नगर में ये परेशानी विगत कई वर्षों से व्याप्त है किन्तु अब बढ़ती जनसंख्या साथ ही बढ़ती जा रही वाहनों की संख्या की वजह से इस पर गंभीरता पूर्वक विचार तथा व्यवस्था सुधार की नितांत आवश्यकता है। विगत दिनों जिले के नवपदस्थ कलेक्टर प्रभात मलिक ने सब्जी मार्केट तथा बस स्टैंड का निरीक्षण किया है साथ व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिये हैं किंतु अब तक इस दिशा में कोई पहल नजर नहीं आयी है। नगर के वार्ड नं 09 में स्थित चंडी चौक सब्जी मार्केट की 9 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण को लेकर वर्षों पुराना सवाल अब भी खड़ा है। अतिक्रमण की वजह से नगर पालिका कार्यालय से लेकर सब्जी मार्केट तक पैदल चलना भी मुश्किल है। बस स्टैंड ठेले खोमचें वालों के कब्जे में है। बस स्टैंड में ही अर्से पहले लोकार्पित व्यवसायिक परिसर सह यात्री प्रतीक्षालय उपेक्षा
Read Moreखबर प्रकाशन पर जिला प्रशासन की सफाई : सेवा सहकारी समिति खड़मा द्वारा 132 टन अधिक खाद का वितरण
गरियाबंद hct। जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति खड़मा द्वारा किसानों को गत वर्ष की तुलना में 132 टन अधिक खाद वितरण किया गया है। विदित हो कि विगत दिनों वेब पोर्टल " हाइवे क्राइम टाईम , सहित अन्य समाचार पत्र में प्रकाशित खबर खरीफ फसल के लिए समितियों में खाद उपलब्ध नहीं, पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समितियों का निरीक्षण करने निर्देशित किया गया। इसे भी पढ़ें : खाद की किल्लत से जूझ रहे वनांचल के किसान, सहकारी समितियों का लगा रहे हैं चक्कर ! इसी कड़ी में विगत 27 जुलाई को उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छुरा द्वारा संयुक्त रूप से सेवा सहकारी समिति खड़मा का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि समिति द्वारा किसानों को खरीफ वर्ष 2022 में 27 जुलाई की स्थिति में कुल 564 टन खाद वितरण किया
Read Moreगरियाबंद पुलिस में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव को मिला चतुर्थ पंडित शंभूनाथ मिश्र शिखर सम्मान 2022
गरियाबंद। वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में चतुर्थ पंडित शंभूनाथ मिश्र शिखर सम्मान 2022 में पत्रकारिता, खेल, कला, पुलिस, समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। 29 जुलाई को आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में सम्मान के क्रम में गरियाबंद जिले के आरक्षक अखिलेश वैष्णव को भी सम्मानित किया गया है। बता दें अखिलेश वैष्णव गरियाबंद जिले के थाना पायलिखंड में पदस्थ हैं। अखिलेश वैष्णव ने अब तक 30 से अधिक बार रक्तदान कर लोगों को नया जीवन दिया है, इसके साथ ही साथ वह वृक्षारोपण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर में अब तक सैकड़ों बरगद के पौधे रोपित किये हैं । जिन्हें जरूरतमंद लोगों को वितरण कर देते हैं। अखिलेश वैष्णव पुलिस विभाग में अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही साथ समाज सेवा के लिए भी समय निकाल कर लोगों की मदद करने में पीछे नह...
Read More