Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Chhattisgarh

सजे धजे बूथो में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह।

गरियाबंद। विधानसभा निर्वाचन के दुसरे चरण में जिले की दोनो विधानसभाओं में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। ग्रामीण व शहरी दोनो क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में वोटर्स की लंबी लाइने लगी रही।
विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ के अंर्तगत संवेदनशील मतदान केन्द्र ओढ और आमामौरा में भी शांतीपुर्वक मतदान संपन्न हुआ। यहां हेलीकाॅप्टर से मतदान दल पहुंचा था। पहाडी क्षेत्र के सीमावर्ती इन दोनो मतदान केन्द्रो में 82 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा बलो की सजगता के बीच संवेदनशील क्षेत्रो में मतदाताओं ने बिना डर और झीझक के मतदान किया। प्रत्येक मतदान केन्द्रो में दिव्यांगो के लिये व्हिल चेयर की व्यवस्था कि गई थी। शाम 4 बजे तक राजिम विधानसभा में 63 प्रतिशत व बिन्द्रानवागढ विधानसभा में 68 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
कलेक्टर ने किया सपत्निक मतदान

जिला मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित किसानपारा बालक प्राथमिक शाला में कलेक्टर श्याम धावडे एवं उनकी पत्नि श्रीमति अनामिका धावडे ने सबेरे करीब सवा आठ बजे मतदान किया। मतदान केन्द्र क्रमांक 267 के इसी मतदान केन्द्र में एडीजे गरियाबंद श्रीमति मधु तिवारी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।
———————
बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तक 40 से 50 प्रतिशत तक मतदान
विधानसभा क्रं 55 बिन्द्रानवागढ के नहरगांव बुथ क्रं. 13 नांगाबुडा बुथ क्रं 16 एवं 17 बारूला बुथ क्रं 26 फुलकर्रा बुथ क्रं 28 आदि में दोपहर तक 40 से 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। लोग खेतो में फसल कटाई करते हुऐ भी समय निकालकर मतदान केन्द्रो तक पहुंच रहे थे। इनमें से कई मतदान केन्द्रो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
झालखम्हार में दोपहर डेढ बजे तक मतदान संपन्न।
बिंन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र मतदान केन्द्र क्रं 20/55 ग्राम झालखम्हार में दोपहर डेढ बजे तक मतदान संपन्न हो चुका था। जानकारी के अनुसार इस बुथ पर पुरूष मतदाता 69 ओैर महिला मतदाता 77 इस प्रकार कुल 146 वोटर्स ही थे। दोपहर तक इनमें से 139 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था बाकी के 7 मतदाताओं के आने की उम्मीद नही के बराबर थी। यहां मतदान का प्रतिशत 95.20 प्रतिशत रहा।

संगवारी मतदान केन्द्र छुरा

जिले की दोनो विधानसभाओं में एक एक महिला मतदान केन्द्र की व्यवस्था की गई थी। इन्हें संगवारी केन्द्र का नाम दिया गया था, इनमें बिंद्रानवागढ क्षेत्र मे बुथ क्रं 262 करचिया तथा राजिम विधानसभा का एक बुथ क्रं 130 क छुरा में था, विशेषता ये रही कि इन पिंक मतदान केन्द्रो में मतदान दल के सभी कर्मचारी अधिकारी महिलाऐं रही साथ ही इन केन्द्रो में महिला मतदाओं को ही मत देने का अधिकार दिया गया। किंतु छुरा संगवारी बुथ क्रं 130 क में राजनितिक दलो के दो पुरूष बुथ एजेंट यहां बैठे रहें। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ जनता कांग्रेस की महिला बुथ एजेंट दीपा सेन यहां उपस्थित रही , इस महिला मतदान केंद्र में महिला मतदाताओ की संख्या कुल 753 है, शाम चार बजे तक ईनमें से 509 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था !

*किरीट ठक्कर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page