Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

RASHIFAL

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: व्यापार में होगा फायदा, धार्मिक यात्रा के बन रहे योग… यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन रा‍शि वालों का कैसा रहेगा दिन

मिथुन राशि वालों को आज किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। कर्क राशि वालों का भी दिन अच्‍छा रहेगा। सिंह राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां पढ़ें आज का राशिफल

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि वालों का अनुकूल रहेगा स्‍वास्‍थ्‍य
  2. वृषभ राशि वाले नया कार्य शुरू कर सकते हैं
  3. कन्‍या राशि वाले जल्‍दबाजी में न लें फैसला

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal 7 August 2024)। आज विक्रम संवत 2081, मास अमांत श्रावण, मास पूर्णिमांत श्रावण और तिथि द्वितीया है। पंडित हर्षित शर्मा जी से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष

आज आपकी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जहां नए कार्य के अवसर खुलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आज पत्नी से अनबन हो सकती है।

वृषभ

आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए सहयोगियों से चर्चा कर सकते हैं। पूरे दिन मन में उमंग बनी रहेगी। प्राॅपर्टी में नया निवेश भी कर सकते हैं। पत्‍नी और बच्‍चों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन विशेष है। आपको किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। किसी विशेष व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे नए मार्ग खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जरूरी फैसले ले सकते हैं, जिससे भविष्‍य में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में धार्मिक कार्य में व्यस्‍त रहेंगे।

कर्क

स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से आज का दिन का अच्‍छा रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद भी दूर होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी विशेष व्यक्ति के मुलाकात होगी, जिससे कोई बड़ा कार्य मिल सकता है परिवार में सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार को कोई सुखद समाचार प्राप्‍त होगा।

सिंह

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। हाथ में आया काम भी दूर हो सकता है। अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आज आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

कन्या

आज आपको वाहन चलाने में सावधानी रखने की जरूरत है, वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। जल्दबाजी अथवा भावुकता में कोई फैसला लेने से भी बचें, नहीं तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। मन भी अशांत रहेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकता है।

तुला

आज मन में नेगेटिव विचार चल सकते हैं। किसी से विवाद भी हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। साथ ही कोई बड़ी लेन-देन भी न करें। परिवार के साथ चल रहे पैतृक संपत्ति के विवाद से भी दूर रहें।

वृश्चिक

किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सही है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। यह कोई डील करने जा रहे हैं, तो दस्तावेजों की ध्यान से जांच करें । पत्नी से अपने मन की बात कहने से बचें।

धनु

आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन भी शांत रहेगा। कोई बड़ी निर्णय भी आप ले सकते हैं। व्यापार में भी लाभ होगा। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर

आज आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सहयोगियों से मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कुंभ

आज किसी नए कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। थोड़ी अड़चन के साथ उद्देश्य पूर्ण होगा। पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार के साथ मांगलिक कार्य में व्यस्‍त रह सकते हैं।

मीन

आज कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page