Chhattisgarh
गंदगी फैलाने के नाम पर आपसी विवाद ने लिया फसाद का रुप। देखिए वीडियो समाचार…
सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में।
![](http://highwaycrimetime.in/wp-content/uploads/2019/01/PicsArt_01-21-08.24.48-100x150.jpg)
गरियाबंद। दो व्यक्तियों के झगडे से नगर में शनिवार सामुदायिक संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई थी। प्रशासनिक कसावट व बडी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है।
दरअसल सुबह सब्जी मार्केट में कचरा फेंकनें को लेकर दो व्यवसायियों में झगडे के बाद मारपीट हो गई। दोनों व्यक्ति अलग-अलग समुदाय के होने के कारण आपसी विवाद को फसाद का रुप दिया जाने लगा।
https://youtu.be/27JLwRJv4_0
देखते ही देखते सब्जी बाजार में लोगों का हुजुम उमड पड़ा। भीड के द्वारा नारेबाजी की जाने लगी। परिस्थिति बिगडने के डर से नगर के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
इधर पुलिस विभाग द्वारा आस-पास के थानों से तथा रक्षित केन्द्र से बडी संख्या में जवानों की सुरक्षात्मक तैनाती कर दी गई जिससे जल्द ही परिस्थिति सामान्य होने लगी।
https://youtu.be/qs5UYv5xKhE
विवाद किसी फसाद का रुप ले, इसके पहले ही आई जी आनन्द छाबडा भी गरियाबंद पहुंच गये, एसपी, एम आर अहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडेय के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस के जवानों ने नगर में मार्च पास्ट किया। विवादित व्यक्ति के नाम एफ आई आर दर्ज किये जाने के बाद धीरे-धीरे माहोल शांत हो गया है।
![](http://highwaycrimetime.in/wp-content/uploads/2019/02/IMG-20190223-WA0131-300x225.jpg)