BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोनो पॉजिटिव का एक और नया मामला…नाबालिग मस्जिद में था क्वॉरेंटाइन

0

कोरबा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक करोना पॉजिटिव का नया मामला प्रकाश में आया है। जिसमें क्वॉरेंटाइन किये गए युवक की पुष्टि हुई है।

यह मामला मस्जिद में क्वॉरेंटाइन किए गए नाबालिग युवक के रूप में आ रही है इसे तबलीगी जमात से जोड़े जाने की आशंका है।मिली जानकारी अनुसार कटघोरा के मस्जिद में क्वारनटाईन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है।

ज़िले के एक धार्मिक स्थल पर ही क्वारनटाईन किए गए इस व्यक्ति को लेकर सूत्रों से यह जानकारी है कि यह महाराष्ट्र का मूल निवासी है। धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारनटाईन किया गया था।

इस सूचना के बाद एक धार्मिक यात्री को कोरोना पॉजीटिव है उसके पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।बताया जा रहा है ये कोरोना पॉजिटिव नाबालिक युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा तबलीगी जमात के तीस लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के दो मस्जिदों में चौदह और सोलह कि संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर दिया गया था। वही निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 मुस्लिमो को एसईसीएल गेवरा के सीटीआई में कवारेंटाइन कराया गया था।

तेज व सटीक न्यूज़ अपडेट्स अपने व्हाट्सएप्प पर अगर आप पाना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक को क्लिक करकेजॉइन करे हमारे ग्रुप को

https://chat.whatsapp.com/LG7AnYeyxJnCNvRAdKB1bH

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *