Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Chhattisgarh

राज्य के विकास की गाड़ी को दो इंजन से मिलेगी तेज गति : अमित शाह।

गरियाबंद। नगर के गांधी मैदान में आज दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टार प्रचारक अमित शाह पहुंचे। यहां आयोजित जिले की दोनो विधानसभाओं की चुनावी आम सभा को संबोधित करते अमित शाह ने कहा कि यहां आते-आते जिला मुख्यालय की बडी बडी इमारतें देखकर दिल को सुकुन मिला।

पंडित सुन्दरलाल शर्मा की धरती पिछले 55 सालो में विकसित नही हो पायी थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपैयी के द्वारा छत्तीसगढ राज्य गठन के बाद गरियाबंद को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ, किसी समय की ग्राम पंचायत आज जिला मुख्यालय के रूप में तब्दील हो चुकी है इसे ही विकास कहते है।

अमित शाह ने गरियाबंद में छत्तीसगढ़ को “बीमारू राज्य” कहकर छत्तीसगढ़ियों का किया अपमान…!
    नक्सलवाद से पीडित छत्तीसगढ प्रदेश को एक समय में बीमारू राज्य कहा जाता था, पिछले 15 वर्षाे के भाजपा शासन में डाॅ. रमन सिंह के अगुवाई में छत्तीसगढ बीमारू राज्य की उपाधि से मुक्त होकर विकसित राज्यो की श्रेणी में आ खडा हुआ हैै।
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश में 129 जनहित योजनाऐं चलाकर गरीबों के घर तक अनाज, बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन तथा स्वास्थ्य सुविधाओ को पहुंचाया है। अमित शाह ने मंच से इन 129 योजनाओं को पढकर सुनाने का प्रयास भी किया। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा की इस योजना से देश के 50 करोड जनता को सीधे स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, गंभीर बीमारीयों के ईलाज के लिये अब गरीबों को किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नही होगी। उन्होने बताया कि 15 साल पहले छत्तीसगढ राज्य का कुल बजट 9 हजार करोड रू था जो आज 83 हजार करोड रू हो चुका है।

छत्तीसगढ में प्रतिव्यक्ति वार्षिक औसत आय 13 हजार रू से बढकर 92 हजार रू हो चुकी है। कांग्रेस के समय में किसानो से धान की खरीदी 5 लाख मिट्रीक टन हुआ करती थी आज मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रयासों से 70 लाख मिट्रीक टन धान की खरीदी होती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा शासित इस राज्य में काफी उल्लेखनीय विकास किया है। जहां पहले एम.बी.बी.एस की 100 सीटे हुआ करती थी आज 1100 है। डाॅ. रमन सिंह ने गरीबो को 1 रू चांवल दिया, गरीब बच्चियों को सायकिल दी, आवास दिया, बीमा और स्वास्थ्य की सुविधाऐं दी। अमित शाह ने कहा कि 10 वर्षो तक इस राज्य के विकास की गाडी को डाॅ. रमन सिंह नामक सिंगल इंजन खींचता रहा उसके बाद नरेन्द्र मोदी नामक दुसरा इंजन भी मिल गया जिससे राज्य के विकास की गति तेज हो गयी आगे भी ऐसा ही होगा। अमित शाह ने उपस्थित जनसमुह से अपील की कि, जिले की दोनो विधानसभा सीटो से भाजपा के प्रत्याशी संतोष उपाध्याय और डमरूधर पुजारी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाऐं।

कांग्रेस पर हमला करते अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमसे साढे चार वर्षो का हिसाब मांगते हेै और जनता उनसे उनकी चार पीढियों का हिसाब मांगती है। राहुल गांधी के प्रश्नो का जवाब देने की आवश्यकता हमें नही है। कांग्रेस के शासन में किसानो को 70 साल की मेहनत का पारिश्रमिक नही मिला, आज किसानो को उनकी उपज का डेढ गुना समर्थन मुल्य मिल रहा हैै। आदिवासी तेंदुपत्ता श्रमिको को चरण पादुका योजना का लाभ मिल रहा है इसके अतिरिक्त तेंदुपत्ता का पारिश्रमिक बढा दिया गया है।

अमित शाह से पहले इस आम सभा को सांसद चंदुलाल साहु राजिम विधानसभा प्रत्याशी संतोष उपाध्याय, बिंद्रानवागढ विधानसभा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी, डाॅ. श्वेता शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहु आदि ने भी संबोधित किया, इसके अतिरिक्त अनिल चंद्राकर, अजय रोहरा, रिखीराम यादव, मुकेश दासवानी सुरेन्द्र सोनटेके आदि मंच पर सक्रिय नजर आये।

इस चुनावी आम सभा के एक दिन पुर्व जिले के भाजपा पदाधिकारीयों का दावा था कि लगभग 20 से 25 हजार लोगो की भीड जुटेगी, किंतु अमित शाह के लगभग 1 घंटे विलंब से आने के बावजुद तक आम लोगो की संख्या 4 -5 हजार से अधिक नही हो पायी। पुलिस प्रशासन ने जिस भीड की अपेक्षा से सुरक्षा व्यवस्था की थी वो कुछ ज्यादा हो गयी थी, गांधी मेैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। तिरंगा चैक से तहसील कार्यालय तक पहुंच मार्ग की दुकानें बंद करा दी गई थी जिससे इस क्षेत्र के फुटकर व्यवसायी काफी मायुस नजर आ रहे थे।

*किरीट ठक्कर।

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page