Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

खंडवा में छेड़छाड़ पीड़‍िता पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, इंदौर में इलाज के दौरान मौत

खंडवा जिले में छेड़छाड़ पीड़‍िता को आरोपित के बेटे ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के लिए उसे इंदौर रेफर किया गया था। गले में सूजन की वजह से वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

HIGHLIGHTS

  1. युवती को आग लगाने वाला आरोपित अभी जेल में है।
  2. बुधवार को उसकी तबीयत में आया था थोड़ा सा सुधार।
  3. गुरुवार को अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत।

इंदौर। खंडवा में छेड़छाड़ और पेट्रोल डालकर आग लगाने के कारण घायल हुई युवती की गुरुवार को एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पीड़िता का मुंह सहित ऊपरी हिस्सा जल गया था, जिसके कारण गले में संक्रमण बढ़ गया और उसे श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी।

बुधवार को हालत में सुधार होने पर पीड़िता को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की का गला, दोनों हाथ और सीना अधिक जल गया था। गले में सूजन की वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

आरोपित के बेटे ने की वारदात

naidunia_image

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से 55 साल के मांगीलाल चतरे ने सात अक्टूबर को छेड़छाड़ की थी। उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर आरोपित के बेटे अर्जुन चतरे ने पीड़िता के स्वजन से विवाद किया था। वहीं दूसरे दिन पेट्रोल डालकर पीड़िता को जिंदा जला दिया था। फिलहाल आरोपित युवक जेल में हैं। पुलिस अब इस पर हत्या की धारा भी लगाएगी।

यह है पूरा मामला

खंडवा जिले के नाहल्दा गांव के करीब 7 अक्टूबर को 55 साल के मांगीलाल चतरे ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की थी। युवती ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मजानत पर छूटने के बाद वो और उसका बेटा युवती के घर धमकाने के लिए पहुंचे।

naidunia_image

युवती 27 प्रतिशत झुलस गई थी

आरोपित के बेटे अर्जुन चतरे ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती 27 प्रतिशत झुलस गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या की कोशिश बता रही थी। लेकिन बाद में युवती ने इशारों में बताया कि अर्जुन ने उसे आग लगाई थी।

इसके बाद पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती के कंधे, सीना, गला और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी और इशारों में ही बात करती थी।

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस छेड़छाड़ के आरोपित पर सख्त कार्रवाई करती तो ऐसा नहीं होता। लेकिन जमानत से छूटने के बाद वो वापस पीड़‍िता और उसके परिवार को धमकाने के लिए पहुंच गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page