Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

Munger News: मुंगेर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, राजद के प्रदेश सचिव को मारी गोली; इलाके में मचा हड़कंप

Munger News राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें एक गोली सीने में लगी लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। आरोपी बदमाश फरार हो गए। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

  1. मुंगेर में राजद के प्रदेश सचिव को गोली मार दी
  2. बाइक सवार बदमाश पहले से घात लगाए हुए थे

 मुंगेर। Munger News: बिहार के मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी है। पहले पंकज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हवाई अड्डे में टहल रहे थे पंकज यादव

पंकज यादव हर दिन की तरह हवाई अड्डे में टहल रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। जान बचाने के क्रम में एक गोली उनके सीने में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही सफिया सराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हाल जानने के लिए कई आरजेडी नेता अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page