नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में दो बंदी आपस में भिड़े…
मध्य प्रदेश में जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में सुमित केवट और अनुज खटीक के बीच पुरानी रंजिश है। एक-दूसरे को देखते ही कील से प्रहार किया। नुकीली धातु शरीर दोनों के शरीर के कई भाग में लगी। इससे रक्त निकलने लगा। विवाद की सूचना और शोर सुनकर जेल प्रहारी तुरंत पहुंचे।

HIGHLIGHTS
- घायलों को उपचार के बाद अलग-अलग बैरक में भेज दिया।
- पांच महीने में बंदियों के बीच टकराव की दूसरी गंभीर घटना।
- न्यायालय को अवगत कराएंगे ताकि जमानत का लाभ ना मिले।
जबलपुर(Jabalpur Crime)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को दो बंदी आपस में भिड़ गए। आमना-सामना होते ही दोनों एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की। कील से वार कर एक-दूसरे को चोटिल कर दिया। दोनों घायल बंदी को उपचार के बाद अलग-अलग बैरक में भेजा गया है।
आपस में टकराव और हमले की यह दूसरी घटना
पांच माह के अंदर कारागार में बंदियों के बीच आपस में टकराव और हमले की यह दूसरी घटना है। दोनों बंदियों का कारागार अस्पताल में उपचार कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। कारगार प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में न्यायालय को अवगत कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनके कृत्य को देखते हुए जमानत का लाभ ना मिलें।
दोनों ने कील निकाला और प्रहार किया
कारागार में सुमित केवट और अनुज खटीक बंदी है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों का शुक्रवार को नवीन कारागार के पास टकराव हुआ। एक-दूसरे को देखते ही दोनों टूट पड़े। आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच दोनों ने कील निकाला और प्रहार किया। नुकीली धातु शरीर दोनों के शरीर के कई भाग में लगी। इससे रक्त निकलने लगा। विवाद की सूचना और शोर सुनकर जेल प्रहारी तुरंत पहुंचे। दोनों बंदियों को अलग-अलग किया। दोनों घायल थे। तुरंत कारागार अस्पताल में उपचार कराया गया।
छोटू चौबे और सारंग के बीच हुई थी मारपीट
केंद्रीय कारागार में पूर्व में बदमाश सुयश उर्फ छोटू चौबे एवं संजय सारंग के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों बंदी अपनी अलग-अलग गैंग चलते थे। उनकी पुरानी रंजिश के चलते कारागार में दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया था। 13 मई को मुलाकात के लिए जब छोटू चौबे खड़ा था, तब संजय ने उसे आवाज देकर बुलाया। फिर लोहे की धारदार पट्टी से वार कर घायल कर दिया था। हमले में छोटे चौबे को गंभीर चोट आयी थी।