Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

इंदौर में लड़कियों के साथ फ्लैट में पकड़ा गया फैजान खुद को बताता था सीबीआई ऑफिसर

इंदौर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर से फैजान खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसके साथ फ्लैट पर तीन लड़कियां भी मौजूद थीं। फैजान पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वो भेष बदलकर रह रहा था। इस बीच जांच में उसके पास से सीबीआई अफसर की नकली आईडी भी मिली है।

HIGHLIGHTS

  1. फैजान खान पर युवतियों से देह व्यापार कराने का आरोप भी लगा है।
  2. उसके पास से नशे की सामग्री, एयरगन और एक तलवार भी मिली थी।
  3. आशंका है कि फैजान सीबीआई अफसर बन धोखाधड़ी भी कर चुका है।

 इंदौर(Indore News)। हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने और ड्रग्स की लत लगाने के आरोप में गिरफ्तार फैजान खान सीबीआई अफसर भी बनता था। यह बात फैजान उर्फ गोल्डी से मिले आईडी कार्ड से पता चली है। लसूड़िया पुलिस अभी तक फैजान को कैफे संचालक बताकर पल्ला झाड़ रही थी।

आईडी कार्ड मिलने के बाद यूटर्न लेते हुए पुलिस को फैजान के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज करना पड़ा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल, मानसिंह राजावत, कृष्ण वाघ, नवीन शर्मा ने गुरुवार रात महालक्ष्मीनगर स्थित एक इमारत में छापा मारकर फैजान उर्फ गोली पुत्र अफजल पठान निवासी मल्हार कॉलोनी देवास को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था।

फैजान युवतियों से देह व्यापार करवाता था

फैजान के रूम से हिंदू युवतियां भी मिलीं, जो विभिन्न शहरों से आकर रुकी थीं। नशे की सामग्री, एयरगन, नकली पिस्टल (लाइटर वाली) और एक तलवार भी मिली थी। हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि फैजान देह व्यापार करवाता था। युवतियों को ड्रग्स की लत लगाता था।

naidunia_image

पुलिस ने कहा कि फैजान कैफे चलाता है। लव जिहाद, ड्रग्स जिहाद के कोई सबूत नहीं मिले हैं। तीन दिन बाद रविवार को मामले में नया मोड़ आ गया, जब पुलिस को फैजान का सीबीआई स्पेशल ऑफिसर के नाम का आईडी कार्ड मिला। फैजान पर धोखाधड़ी का शक गहरा गया है।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक मामला गंभीर है। फैजान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। वर्ष 2019 में सराफा पुलिस ने भी नकली सीबीआई अफसर विक्रम गोस्वामी को गिरफ्तार किया था। कार्ड हूबहू वैसा ही बनाया गया है। फैजान ने उस पर स्वयं का फोटो लगा लिया। कार्ड नंबर और हस्ताक्षर भी हूबहू हैं।

भेष बदलकर रहता था फैजान

फैजान अपना भेष बदलकर रहता था। सिख युवक के भेष में वह पगड़ी पहनकर घूमता था। इसके साथ ही उसने कई लोगों को खुद का नाम भी गलत बताया था। पुलिस इस मामले में भी जांच कर पता लगा रही है कि वो कब से ऐसा कर रहा था। क्या उसने खुद को सीबीआई अफसर किसी के साथ धोखाधड़ी की है।

naidunia_image

हिंदू संगठन के सदस्यों ने पकड़ा था

हिंदू संगठन के लोगों को जानकारी मिली थी कि महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके बाद वे वहां पहुंचे और युवक से बात की तो पता चला उसका नाम फैजान है, फ्लैट में उस वक तीन लड़कियां भी मिलीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page