बालोद जिला कांग्रेस के असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित
चार उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और 17 सचिवों को मिली जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए

बालोद। आगामी सांगठनिक गतिविधियों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी, बालोद के असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष जीवराखन साहू ने आदेश क्रमांक 04, 05 और 06 जारी कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
चार उपाध्यक्षों के साथ कोषाध्यक्ष की नियुक्ति
संगठन को मजबूत करने के लिए चार उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें गोपाल प्रजापति (लोहारा), मीना साहू (कोटगांव), जितेन्द्र कुमार चंद्राकर (कसौंदा) और भगवानदास मुरचुलिया (बालोदगहन) शामिल हैं। वहीं हाशीम कुरैशी (दल्लीराजहरा) को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
11 महासचिव और 17 सचिव संभालेंगे संगठन की कमान
संगठन के विस्तार के लिए 11 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इनमें गोपी हिरवानी, रिक्खी राम, राजेश चुरेन्द्र, भगवती सोनकर, हसीना बेगम, पुनेश्वर अडिल, द्रोणा, भोजराम साहू, सरोज पटेल, सोमन भक्ता और मोहम्मद खान शामिल हैं।
इसी तरह रामेश्वर ध्रुव, गजेन्द्र साहू, धीरपाल, सरोज चेलक, वर्षा साहू, राधे नागवंशी, राजू गायकवाड़, गोकरण, आशादेवी देवदास, रानू पटेल, नेपाल साहू, सोहन भारती, ललित साहू, जवाहर गजपाल, बनवाली चिराम, अर्जुन यादव और टोमेश सेन को सचिव बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें >> 364 दिन बंद रहती है गुफा, आज खुला मां लिंगेश्वरी का दरबार
19 कार्यकारिणी सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
क्षेत्रीय गतिविधियों और संगठन की बैठकों को गति देने के लिए 19 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें फिरन्ता उड़के, उदय राम सिन्हा, तुला राम तेली, बालमुकुन्द जोशी, सम्पत साहू, हरित दास, ज्ञानचंद सिन्हा, टीका राम, रोमान निषाद, संतू राम साहू, केश कुमार, तमेश्वर देवांगन, झाडू राम, बुधराम साहू, संजय कुंजाम, भीषम कोर्राम, शैलेन्द्र सार्वा, मुकेश देवांगन और राकेश कुमार बघेल शामिल हैं।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को विशेष जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में जिले के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें डौंडीलोहारा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया, संजारी बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव कुंवर निषाद, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया और जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों और जनपद प्रतिनिधियों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के मुद्दों पर फोकस
प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष जीवराखन साहू ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी असंगठित क्षेत्र के कामगारों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। नई टीम के गठन के साथ जिला कांग्रेस के असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ की सांगठनिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।


