Other Districts

गुरूर कांग्रेस कार्यालय में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का जयघोष

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए, सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को किया याद।

गुरूर hct। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गुरूर स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संजारी-बालोद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। सत्य, अहिंसा और जनसेवा के उनके विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर को हुआ था। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के सैनिकों और किसानों के योगदान की याद दिलाता है।

गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को किया याद

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा समेत कांग्रेसजन रहे मौजूद
गुरूर कांग्रेस कार्यालय में गांधी शास्त्री जयंती कार्यक्रम में संगीता सिन्हा और कांग्रेसजन
गुरूर कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा और अन्य कांग्रेसजन।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू महामंत्री सुमित राजा राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गू राम सिन्हा, बालोदगहन सरपंच भगवान दास मंचूरिया, लाल खान, तुलेश सिन्हा, शिवम कुरैटी, जितेंद्र यादव, रूप राम साहू, ओंकार महमल्ला झगन लाल साहू,ओंकार पटेल,मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें >> वकालत की आड़ में हथियारों का रौब, 11 साल तक पुलिस बेखबर !
महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गुरूर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यालय परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button