Other Districts

गुरूर कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद गठित

धारणी साहू अध्यक्ष बनीं, पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

गुरूर। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय गुरूर में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया। एमए राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों में से धारणी साहू को अध्यक्ष, रेणुका साहू और ऐश्वर्या साहू को उपाध्यक्ष, ओमेश्वर सिन्हा को सचिव तथा धीरज कुमार और साक्षी यादव को सह-सचिव चुना गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और राजगीत के गायन से हुई। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वाय.के. धुर्वे ने स्वागत भाषण देते हुए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें >> बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, दो गिरफ्तार।

प्रो. टी.एस. साहू ने कहा कि वे विज्ञान संकाय के शिक्षक होने के बावजूद राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम से उन्हें कुछ नया सीखने को मिलता है।

पदाधिकारियों ने ली शपथ

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एल. रावटे ने राजनीति विज्ञान परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से परिषद की जिम्मेदारियों का अनुशासन के साथ निर्वहन करने और महाविद्यालय व विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने गांधी और शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया।

मॉडलों में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

गुरूर कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद के गठन का कार्यक्रम
गुरूर कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद के गठन के दौरान उपस्थित विद्यार्थी और शिक्षक।

कार्यक्रम में एमए राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। संयुक्त राष्ट्र संघ, मौलिक अधिकार, संसद भवन, ब्रिक्स, गांधीजी का चरखा, मौलिक कर्तव्य, मतदान पेटी सहित तीजन बाई, ममता चंद्राकर, सबा अंजुम और शमशाद बेगम पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के विषय में जानकारी देते हुए विचार भी रखे।

कार्यक्रम का संचालन जनभागीदारी शिक्षक महेश्वर साहू ने किया। आभार डॉ. नाजमा बेगम ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन डॉ. वाय.के. धुर्वे के मार्गदर्शन में हुआ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button