बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, दो गिरफ्तार
शादी से इनकार के बाद हमले की साजिश का पुलिस का दावा, वारदात के करीब 8 घंटे में मुख्य आरोपी समेत दो पकड़े गए

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा पर हमला पूर्व परिचित युवक यश कुमार सोनकर के कथित इशारे पर उसके साथी करण कुंजाम ने किया। पुलिस का दावा है कि छात्रा द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद हमले की साजिश रची गई थी। वारदात के करीब आठ घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लाइब्रेरी से लौटते समय छात्रा पर हमला
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचने पर वहां मौजूद आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में छात्रा झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया।
वारदात के बाद आरोपी तांदुला बांध की ओर भाग निकला।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शहर के अलग-अलग मार्गों तथा चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में थाना एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस की संदिग्ध गतिविधियां युवती के पूर्व परिचित यश कुमार सोनकर तक पहुंचीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आई।
शादी से इनकार के बाद साजिश का आरोप
पुलिस के अनुसार, यश कुमार सोनकर युवती से संबंध रखना चाहता था। युवती द्वारा संबंध और शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने कथित तौर पर उसके खिलाफ हमला करने की योजना बनाई।
पुलिस का कहना है कि करीब तीन महीने पहले यश ने अपने स्कूली दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर तेजाब फेंकने की साजिश रची। 26 सितंबर को करण को बालोद बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, अगले दिन दोनों ने तेजाब खरीदा और गणेश झांकी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण उस समय वारदात नहीं हो सकी।
5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोनों ने दोबारा मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। युवती के लाइब्रेरी से निकलने के बाद यश के कथित इशारे पर करण ने उस पर तेजाब फेंका और मौके से भाग गया।
पुलिस के अनुसार, करण तांदुला बांध की ओर गया और वहां से राहगीरों से लिफ्ट लेकर झलमला, मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर पुलिस ने यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर करण की तलाश की गई और उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसिड और कपड़े बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तेजाब और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस अब उस व्यापारी की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिससे आरोपियों द्वारा दुर्ग से तेजाब खरीदे जाने की बात सामने आई है।
दोनों आरोपी 20-20 साल के
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार सोनकर (20), निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नेवारिकला, जिला बालोद और करण कुंजाम (20), निवासी वार्ड क्रमांक 15, भैरमगढ़, जिला बीजापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना और साइबर सेल की टीम की भूमिका
मामले की जांच में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी सहित थाना बालोद और साइबर सेल की टीम की भूमिका रही।
वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों संदिग्ध आरोपियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच बनाई गई।
बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा पर हमला पूर्व परिचित युवक यश कुमार सोनकर के कथित इशारे पर उसके साथी करण कुंजाम ने किया। पुलिस का दावा है कि छात्रा द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद हमले की साजिश रची गई थी। वारदात के करीब आठ घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लाइब्रेरी से लौटते समय छात्रा पर हमला
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचने पर वहां मौजूद आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में छात्रा झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। वारदात के बाद आरोपी तांदुला बांध की ओर भाग निकला।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शहर के अलग-अलग मार्गों तथा चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में थाना एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस की संदिग्ध गतिविधियां युवती के पूर्व परिचित यश कुमार सोनकर तक पहुंचीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आई।
शादी से इनकार के बाद साजिश का आरोप
पुलिस के अनुसार, यश कुमार सोनकर युवती से संबंध रखना चाहता था। युवती द्वारा संबंध और शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने कथित तौर पर उसके खिलाफ हमला करने की योजना बनाई।
पुलिस का कहना है कि करीब तीन महीने पहले यश ने अपने स्कूली दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर तेजाब फेंकने की साजिश रची। 26 सितंबर को करण को बालोद बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, अगले दिन दोनों ने तेजाब खरीदा और गणेश झांकी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण उस समय वारदात नहीं हो सकी।
5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोनों ने दोबारा मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। युवती के लाइब्रेरी से निकलने के बाद यश के कथित इशारे पर करण ने उस पर तेजाब फेंका और मौके से भाग गया।
पुलिस के अनुसार, करण तांदुला बांध की ओर गया और वहां से राहगीरों से लिफ्ट लेकर झलमला, मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर पुलिस ने यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर करण की तलाश की गई और उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसिड और कपड़े बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तेजाब और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस अब उस व्यापारी की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिससे आरोपियों द्वारा दुर्ग से तेजाब खरीदे जाने की बात सामने आई है।
दोनों आरोपी 20-20 साल के

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार सोनकर (20), निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नेवारिकला, जिला बालोद और करण कुंजाम (20), निवासी वार्ड क्रमांक 15, भैरमगढ़, जिला बीजापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना और साइबर सेल की टीम की भूमिका
मामले की जांच में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी सहित थाना बालोद और साइबर सेल की टीम की भूमिका रही।
वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों संदिग्ध आरोपियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच बनाई गई।
पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से की अपील
बालोद पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार पीछा करता है, धमकी देता है या जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता है तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।