बच्ची से दुष्कर्म-हत्या, आरोपी गिरफ्तार
टॉफी का लालच देकर कमरे में ले गया, दुष्कर्म के बाद कंबल में लपेटकर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में बच्ची से दुष्कर्म हत्या मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर आरोपी अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
बच्ची से दुष्कर्म हत्या मामला: टॉफी का लालच देकर ले गया कमरे में
यह घटना शेरपुर के रणजीत नगर स्थित फौजी कॉलोनी के एक वेहड़े की बताई जा रही है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को कंबल में लपेट दिया और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच तेज कर दी।
इसे भी पढ़ें > 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार
बच्ची से दुष्कर्म हत्या मामला: कंबल से मिला अहम सुराग
डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी जसबिंदर सिंह और एसएचओ मोती नगर वरिंदरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिस कंबल में बच्ची को लपेटकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंका गया था, वही पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार के जिला भोजपुर के गांव जगदीशपुरा निवासी 32 वर्षीय जतिंदर कुमार शाह के रूप में की और उसे एक पार्क में सुबह सोते हुए गिरफ्तार कर लिया।

