हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर पड़ोस के युवकों ने किया हमला
घायल हिस्ट्रीशीटर के परिजन का कहना है कि अजय हमेशा चाचा कहकर बुलाता था। दोनों की बात भी होती थी, फिर आखिर क्यों हमला किया समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रांझी सीएसपी विवेक कुमार गौतम ने कहा कि बदमाश पर हमला हुआ था। गोली चलने की जानकारी सत्य नहीं है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

HIGHLIGHTS
- हमले में बदमाश के सिर पर चोट आई।
- पीड़ित बोला- युवकों ने गोली भी चलाई थी।
- रात करीब 12 बजे फोन पर बात कर रहे थे।
जबलपुर (Jabalpur Crime)। रांझी थाना क्षेत्र झंडा चौक में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गंगू यादव पर पड़ोस में रहने वाले युवकों ने जानलेवा हमला किया। घटना में बदमाश के सिर पर चोट आई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है। कि युवकों ने गोली भी चलाई थी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है।
आरोपितों ने एक के बाद एक वार किए
गंगू यादव घर के बाद रात करीब 12 बजे किसी से फोन पर बात कर रहे थे। उसी दौरान मधु जगत और अजय प्रजापति आए और किसी लोहे की वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। आरोपितों ने एक के बाद एक वार किए।
सिर पर खून देखकर आरोपित फरार
गंगू के सिर से खून की धार फूट पड़ी। आरोपित फरार हो गए। काफी देर तक घर में नहीं आए तो हम लोग बाहर आकर देखा तो खून से लथपथ जमीन पर भैइया पड़े हुए थे।
सिर पर गंभीर चोट, हालत नाजुक
पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल लेकर आए और भर्ती करवाया। यहां डाक्टर ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट आने से हालत नाजुक बनी हुई है।
हवाई फायरिंग से धुंआ हो रहा था
यादव की बहन का कहना है कि, जिस जगह पर गंगू घायल पड़े थे, वहां पर धुंआ-धुंआ हो रहा था, जो कि हवाई फायरिंग से हुआ था। जिस अज्जू नाम के व्यक्ति ने हमला किया है। वह घर के सामने ही रहता है।
आखिर क्यों हमला किया समझ नहीं आ रहा
घायल हिस्ट्रीशीटर के परिजन का कहना है कि अजय हमेशा चाचा कहकर बुलाता था। दोनों की बात भी होती थी, फिर आखिर क्यों हमला किया समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में रांझी सीएसपी विवेक कुमार गौतम ने कहा कि बदमाश पर हमला हुआ था। गोली चलने की जानकारी सत्य नहीं है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
नकाबपोशों ने किया युवक पर चाकू से हमला
घमापुर के शीतलामाई मंदिर के पीछे सोमवार देर रात दो नकाबपोश व्यक्तियों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है।
घर लौटते समय नकाब पहने दो युवकों ने किया हमला
घमापुर पुलिस ने बताया कि रात दो बजे के करीब बम्बा देवी निवासी अंशु प्रजापति घर लौट रहा था। उसी समय शीतलामाई मंदिर के पीछे मुंह पर नकाब पहने दो व्यक्ति पीछे से आए और अंशु पर चाकू से वार किया।
दूसरा वार उसके चेहरे पर किया
अंशु संभल पाता दूसरा वार उसके चेहरे पर किया। जब तक अंशु शोर मचाता आरोपित हमला करके वहां से भाग गए। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में घायल की निशानदेही और आरोपितों के हुलिए के आधार पर संभावित आरोपी नजर में आ गए हैं।