Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

ChhattisgarhCorruption

सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद अधिकारियों ने बांटे शासकीय जमीनों के 1000 एकड़ के पट्टे।

लक्ष्मी देवांगन
पिथौरा

पिथौरा (महासमुंद)। छतीसगढ़ प्रदेश में महासमुंद जिला के अंतर्गत स्थित बहुचर्चित राजस्व घोटाला तहसील पिथौरा में 1000 एकड़ से अघिक की शासकीय भूमि को ताबड़तोड़ बांटा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के बावजूद प्रदेश निर्माण के शुरुआती वर्ष 2000 से 2010 के बीच  तत्कालीन तहसीलदार, आरआई और पटवारी द्वारा भू-माफिया दलालों के साथ मिलकर 176 लोंगों को मनमाने ढंग से  कोटवारी, जंगल, चारागाह, शवदाह, घास, स्कूल, भूदान से सम्बंधित सार्वजनिक महत्व की जमीनों को निजी लाभ लेकर शासन को 100 करोड़ों से अधिक का नुकसान पहुँचाया गया है।

फ़ोटो साभार गूगल

आज भूपेश सरकार के पास उसकी खुद की योजनाओं के लिए जमीन नही हैं। अधिकारियों ने न कोई इश्तेहार जारी किया और न ही आपत्ति दर्ज कराया। यहां तक ग्राम गोपालपुर में शासकीय कर्मी को पट्टा देने की जानकारी मिली है।

ज्ञात हो कि सिरपुर के रेत खदान मुड़ियाडीह के ग्रामीणों की ओर से अगनूराम द्वारा दायर हाईकोर्ट में जनहित याचिका में महासमुंद कलेक्टर को शासकीय मद में जमीन वापस करने का आदेश किया गया है। इसी तरह महासमुंद के ललित चन्द्रनाहू द्वारा दायर जनहित आदेश में चारागाह की जमीन वापस हुई है। हाईकोर्ट में अभी भी जमीन आबंटन पर रोक लगी हुई है।

यहां बताना लाजिमी होगा कि वर्तमान प्रभारी सचिव जिला महासमुंद मनिंदर कौर द्विवेदी ने  न्यायालय कलेक्टर रहते वर्ष 2004 में जंगल जमीन होने के कारण लहरौद के ख न 614 को खारिज किया था, जिसे तहसीलदार ने वर्ष 2006 में फिर से पट्टाजारी कर दिया।इसी प्रकार स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह बारिक ने कलेक्टर रहते वर्ष 2009 में तहसील के 137 एकड़ घास व चारागाह जमीन को रद्द किया था, जिसमें फिर से बंदरबाट किया गया है। बिना रिकार्ड में चढ़ाये कइयों को पट्टा जारी किया गया है।

सरकारी जमीनों के दोहन का काम 4 पटवारियों का है, जो बार-बार पोस्टिंग लेकर भूमाफियाओं के साथ मिलकर नये पदस्थ घुसखोर अधिकारियों से काम करवाते हैं। इन सभी के कार्यकाल व आय की जांच आर्थिक अपराध पुलिस और आयकर विभाग कर रहा है, जिसमें बड़े कारनामे सामने आयेगें।

सूचना के अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय दर्शाकर बंटन किये गये जमीनों का व्यक्तिवार,ग्रामवार प्रकाशन किया जा रहा है,जिसका विवरण निम्नानुसार है…

  1. पिथौरा- 1.जोगीराम पि भैय्याराम (कोटवारी)।
  2. लहरौद – 5.घुरउ पि गोपाल गांडा(कोटवारी – 49 रजिस्ट्री संकट में )।. लक्मन पि इतवरू( 57 लाख मुआवजा सहित करोड़, सभी जंगल-पट्टा).              सुरेश पि शौक़ीलाल.कुबेर पि गजानन्द।                    4.भुवनेश्वर पि शौक़ीलाल.(ग्राम-टेकाऔर गिरना में भी।एक साथ एक व्यक्ति को 3 विशेष जंगल-पट्टा। 3 में 12 लाख का सड़क मुआवजा।डोंगरीपाली में पैतृक संपत्ति 655/1का हकदार। फिर भी भूमिहीन)।
  3. जांघोरा -1.पुनीत पि मनबोध गांडा (कोटवारी)।
  4. बरतुंगा -1.मूलचंद पि झडीराम (कोटवारी)।अट्ठारागुड़ी – 13.रत्थु पि तुलाराम मरार(सभी जंगल पट्टा).टीकाराम पि फुलसिंग.जागेश्वर पि भंवरसाय.सफ़लसाय पि इंदरसाय.सुनील पि कृष्णकुमार.मनोहर पि गणेश.शोभाराम पि बरसन.धनेश पि जगराम.राजेन्द्र पि जगराम.नोहर पि लाभो.तेजराम पि सहसराम.सेतराम पि घनश्याम.पुसउ पि बोधन।
  5. नवापारा खुर्द-1.रासरानी पि सुरजबली।
  6. राजसेवैया खुर्द -10.संतुराम पि घासीराम(कोटवारी).कुलवंत पि अर्जुन.लखनसिंग पि हीरासिंग.द्रौपदी पि निरंजन.रुपई पि रूपसिंग.रामनारायण पि त्रिलोकसिंग.वेदराम पि लगनू.श्रीधर पि सगुन.महेश पि भोगसाय.धनाऊ पि कनकराम।
  7. लक्ष्मीपुर -5.अवध पि भोगसिंह, लक्मी पि घसिया, रुक्मणी पि रामलाल, लक्मी पि रामलाल,चुड़ामणि पि प्रभुलाल।
  8. रामपुर – 3.छेलिया पि चेतन,जितेंद्र पि रामरतन,अहिल्या पि मिनीकेतन।
  9. किशनपुर – 3.दुखीराम पि मकरध्वज,आनंद पि सुकलाल, इन्दलसिंग पि हरीराम।
  10. डोगरीपाली -2.सीलूबाई पि जगदंत.लालाराम पि बिसाहू।
  11. टेका -13.(एक परिवार के 3) रंगीलाल पि बुधू गुरुबारु.रबीलाल पि बुधू।जगमोती पि बुधू.धरम सिंग.देवराम पि धरम सिंग.दाशरथी पि जयसिंग .राजाबाई पि दुजलाल.चमारराय पि दमूलाल.विशाखा पि जयराम.द्वारिका पि प्यारेलाल.रीनाबाई पि रंगीलाल.दयाराम पि शिवराम.अरुण पि लेखन.
  12. मेमरा -16.सुदर्शन पि वासुदेव.राजकुमारी पि ओमप्रकाश.विनीता पि ओमप्रकाश.देवसिंग पि गणेश.देवसिंग पि पतिराम. खीकराम पि पुनीत.गजानंद पि सौलत.हरि पि मंगलू.सनीराम पि लक्मीप्रसाद.फुलसिंग पि उसतराम.गोविंद पि बैरागी.प्रीतम पि मूंदसिंग.उपेंद्र पि जकीरो.खेमराज पि हरिशंकर.हरि मंगलू .घासीराम पि सीरधर।
  13. लोहराकोट-5.सैफुद्दीन पि ख्यामुद्दीन.जीवनलाल पि बंसीकुमार.उत्तम पि मोहर.रामप्रसाद पि समारू.यसोदा पि राजगो।
  14. खैरखुटा-5.मनबोध पि सौदागर.रघुवीर पि भागीरथी.पदमन पि बीटा.चितबन्ति पि कंदर्पो.भूरीबाई पि मितरु।
  15. चारभाटा-1.बलीराम पि मोहित।
  16. सपोस-1.जीवनलाल पि बाबूलाल।
  17. गोपालपुर-5.धोमो पि सुकालू.धनमती पि महेश्वर.मीराबाई पि कुलमणी.दुनूराम पि शाखाराम.
  18. लखनलाल पि मनहरण.शकुंतला पि राम।
  19. पिलवापाली-14.झरीयार पि कंगालू. विचित्रा पि कुमार.तुरपति पि रत्थु.दयालू पि फागसिंग.गायत्री पि बनाऊ.रनसाय पि सुकवारु.श्यामलाल पि बालाराम.कँवलसिंग पि लच्छन.जग्योबाई पि लाला.सुकबती पि कंगालू.रविशंकर पि लखपति.जुगबती पि दुर्योधन.कन्हैयालाल पि चमरू.बूंद कुंवर पि बोधन।
  20. गिरना-21.उत्तराबाई पि बृजलाल.राहुल पि हरिशंकर.संजय पि भुवनेश्वर.राधा पि विश्राम.गौरव पि प्रेमशंकर.रेवती पि कौशल.गजानंद पि सुखराम.कमलाबाई पि शत्रुघन.शिवकुमार पि बीरसिंग.कुसुमकर पि साधुराम.रामप्रसाद पि हीरालाल.शिवलाल पि बोधराम.चम्पाबाई पि मंगलू.सकूल पि खगेसर.रामजी पि केशव.गणेशराम पि नान्हू.रामप्रसाद पि हीरालाल.दुबराज पि मंगलू.संतोष पि गणेशराम।
  21. सुखीपली-7.रोहित पि गणेश.शंकर पि पान बूढ़ी.कैलास पि परखित.ठंडाराम पि उरजू.बुधराम पि धरमसिंग.रजेलाल पि दशराम.पुनीत पि कंशराम।
  22. चिखली-5.विभीषण पि विष्णु.गौतम पि पुन्नीलाल.गजाधर पि पवनसिंग.बाबूलाल पि तिहारु. गजाधर पि रविराम।
  23. टोगोपथरा-1.शेषदेव पि गजेंद्र।
  24. सेवाती-1.मखियार पि रात्थुराम।
  25. नदी चरोदा-1.गयाराम पि धनउ।
  26. कोल्दा-1.साधुराम पि मनराखन।
  27. कोदोपाली-1.डेहराराम पि बुधराम।
  28. नवागांव-1.खेतराम पि कन्हैया।
  29. बिराजपाली-1.फूलबाई पि नंदूलाल।
  30. सोहागपुर-1.केजउराम पि हीरक गांडा।
  31. कुम्हारीमुड़ा-1.चम्पालाल पि चन्दूलाल।
  32. घोंच -1. शिवकुमारी पि रामलाल गांडा।
  33. घोघरा-1.पुनियाबाई पि गोविंद।
  34. हरदी-1.उसमनी पि गणेश।
  35. कोटादादर-1.भैय्याराम पि पुसउ।
  36. सरायपाली-2.चंदू पि दुखु कंवर.अमरसिंग पि बुधू।
  37. कौहाकुड़ा-1.जसोदाबाई जौ जागेश्वर।
  38. धनोरा-1.लखनलाल पि साहबराम।
  39. बेलर-1.बृजलाल पि सुखरा।
  40. खुसरूपली-2. मनराखन पि इतवारी.मंगल पि ईश्वरी.कुलेश्वरी पति मंगलू।
  41. ठाकुरदिया-कला-2. मनराखन पि इतवारी.सोनसिंग पि ग्वाल।
  42. लामीडिही-3.मोहन पि लोहार.पनितराम पि।
  43. सरगतोरा-2.गनपत पि इतवारी.सालिकराम पि इन्दल।
  44. राजडेरा-1.गोतराम पि प्रीतराम।
  45. जम्महर-5.समारू पि बुधू.तिरमोतीन पि मयाराम.सुग्योबाई पि होली.गौरसिंग पि दयाराम.गोवर्धन पि नीला।
  46. गोंड़बहाल-2.मनटोराबाई पि रामदास. किरनबाई पि अरुणगिर।
  47. अमलीडीह-1.बरतूराम पि सुकालू।
  48. कोचर्रा-1.गहुरसिंह पि मेघसिंह।
  49. मुढ़ीपार-1. रामचंद्र पि पतंगा।
  50. परसापाली-1.कमाराउ पि परउ।
  51. पोटापारा-1. रामजी पि दयाराम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page