Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

ChhattisgarhPolitics

हैदराबाद बलात्कारियों के एनकाउंटर में आप “गोडसे” बन जाते हैं। कांग्रेस के बलात्कारी और अपराधी नेताओं के लिए आप “गांधी” बन जाते हैं ! ये कैसा “न्याय” है मुखिया जी ?

  • मुख्यमंत्री के संरक्षण में कांग्रेस की शक्ल लिए घूम रहे अपराधी
  • हैदराबाद बलात्कारियों के एनकाउंटर में आपगोडसे” बन जाते हैं। कांग्रेस के बलात्कारी और अपराधी नेताओं के लिए आप “गांधी” बन जाते हैं।
  • भूपेश बघेल जी आपके इसी दोहरे मापदंड ने छत्तीसगढ़ को अपराधियों, हत्यारों और बलात्कारियों का गढ़ बना दिया है।
  • बिलासपुर के आपके मित्र थाने से बलात्कारी को छुड़ा लाते हैं। थानों में पुलिस के खिलाफ ही जुर्म दर्ज किए जा रहे। पिछले 1 हफ्ते में 9 बलात्कार 2 सामूहिक और कल राजधानी में दिनदहाड़े 2 बेटियों की हत्या कर दी गई। राजधानी में आए दिन लूट, हत्या, गोलीबारी हो रही है।
इस आतंक के साए में छत्तीसगढ़ कभी नही रहा, आपके संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। अपराधियों का सरंक्षण जब खुद जनता का संरक्षक करे, तब जनता क्या करे ?
छत्तीसगढ़ की भोली भाली निर्दोष जनता को माफ कीजिये मुख्यमंत्री जी, उनकी जान के साथ खिलवाड़ मत कीजिये।
*भूपेन्द्र सिंह

बिलासपुर (hct)। एक साल पहले जो कांग्रेसी पुलिस केे सामने लाचार और बेबस नजर आ रहे थे; आज वही कांग्रेसी जयकांत शिकरे बनकर थानों में अपनी रौबदारी दिखा रहे हैं ! एक तरफ प्रदेश के मुखिया हैदराबाद एनकाउंटर को सहीं और न्यायोचित मानते हुए मीडिया में यह कहते हैं कि – “उन्हें लगता है न्याय हुआ” ऐसे दो मुंह वाले मुखिया प्रदेश में होने वाले अपराधों पर खामोश हैं ! और तो और अब तो उनकी ही पार्टी कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का एक अदना सा पदाधिकारी जिस पर एक दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोप लगाया है सिविल लाइन थाने में बैठाया गया था, को कांग्रेस का एक बड़ा नेता थाना पहुंचकर उसे बकायदा अपने साथ उठकर चलने का इशारा करते हुए कहता है और वह नामुराद वहां से मुस्कुराता हुआ कुत्ते की तरह दुम हिलाता उसके साथ चल देता है।

लोगों ने तो यहां तक कहा कि इसी थाने के सिपाहियों ने 1 साल पहले कांग्रेस भवन में घुसकर लाठियां बरसाई थी और तब यही नेता पुलिस के डंडों के सामने बेबस नजर आ रहे थे और आज इन्हीं नेताओं में इतनी हिम्मत आ गई कि बलात्कार के अभियुक्त को थाने से बिना किसी अनुमति के अपने साथ लेकर चले जाते हैं। पुलिस के साधारण आरक्षकों को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि थाने के अंदर शासन किसका चल रहा है ! वैसे भी बिलासपुर पुलिस का रवैया महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों में अधिकांश महिला विरोधी रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने बिलासपुर में बलात्कार के आरोपी को कांग्रेस नेता द्वारा थाने से ‘स-सम्मान’ ले जाने के मामले को लेकर प्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन और कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर जमकर निशाना साधा है। श्रीमती विधानी ने कहा कि जिस कांग्रेस के शासनकाल में महिला सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी डींगे हांकी जाती है, उस सरकार के ढोल की पोल इस एक घटना ने खोल दी है।

श्रीमती पूजा विधानी
प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विधानी ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामलों में शर्मनाक बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार और नौकरशाही इन्हें रोकने के दावे तो कर रही है लेकिन जमीनी सच यह है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोपितों के साथ खड़ी नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की महिलाओं के सम्मान व जीवन की रक्षा के मामले में प्रदेश सरकार और कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में एक दुष्कर्म पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी को थाने में बिठाया गया था। इसकी भनक लगते ही एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थाने पहुंचकर आरोपी कांग्रेस नेता को इशारा करके ‘ससम्मान’ अपने साथ बिना किसी अनुमति के ले गए और आरोपित मुस्कुराता हुआ थाने से लौट गया। इस पूरे वाकये ने वहां थाने में उपस्थित सभी लोगों को हैरत में डाल दिया।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विधानी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों की इस तरह की राजनीतिक दबंगई कोई नई बात नहीं है। सत्ता का दुरुपयोग कर और प्रशासन व कानून-फायदों को जेब में रखकर समूची व्यवस्था का मखौल उड़ाना कांग्रेस के डीएनए में है और बिलासपुर की यह घटना इस बात की तस्दीक करती है। प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा दांव पर लगी है और प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी के लोग बलात्कार जैसे संगीन मामले के आरोपी की पैरवी कर रहे हैं। महिला सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातेें करने वाले कांग्रेस नेताओं के इस निर्लज्ज आचरण की भाजपा कड़ी निंदा करते हुए दुष्कर्म पीडि़ता को समुचित न्याय दिलाने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही मानसिकता प्रदेश में रहे तमाम आपराधिक वारदातों के लिए प्रोत्साहन का काम कर रहा है। कांग्रेस के अपने आचरण ने सुधार लाना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page