रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,सात जुआरियों को लगभग 3 लाख रुपए सहित पकड़ा!!

0

HCT:रायगढ़। रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। जिसमे रायगढ़ एस पी संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज आशीर्वाद पुरम कॉलोनी तकरीबन 6 बजे के समीप सीएसपी अविनाश ठाकुर की अगुवाई में कोतवाली प्रभारी एस एन सिंह व प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू व उनकी टीम ने रेड डाला।

जिसमे कॉलोनी के रोहितास नेहरा के मकान पर मुखबिर के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रेड डाला गया। जिसमें 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे के कार्यवाही के लिए थाने लाया गया। इस दौरान 7 आरोपी क्रमशः नेत्रानंद पटेल उम्र 37 वर्ष,महेंद्र पटेल 32 वर्ष,खीर सागर उम्र 35 वर्ष,जागेश्वर 45 वर्ष,ताराचंद पटेल उम्र 38 वर्ष,रोहितास नेहरा35 वर्ष,रोशन पंडा 35 वर्ष को 2लाख 83 हज़ार 238 रुपए के साथ पकड़ा गया। कोतवाली ने सभी जुआरियों पर 13 जुया एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *