Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Chhattisgarh

नगर पालिका आम निर्वाचन, वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही राजिम में एसटी वर्ग को नही मिला आरक्षण।

किरीट ठक्कर
गरियाबंद। नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिला गरियाबंद के नगरीय निकायों के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 23 सितम्बर को वन विभाग स्थित आक्सन हाल में की गई। जिले की एक नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अतिरिक्त तीन नगर पंचायतों छुरा, फिंगेश्वर तथा राजिम के वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण का आधार 2011 की आर्थिक एवं जातिगत जनगणना को माना गया, तदनुसार कुल जनसंख्या के अनुपात में से 0.5 प्रतिशत से अधिक जातिगत जनसंख्या के आधार पर वार्डो को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। कुल जनसंख्या में से एक तिहाई प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए सभी वर्गों से रखा गया।

नगर पालिका परिषद गरियाबंद

2011 की जनगणना के अनुसार गरियाबंद की कुल जनसंख्या 10517 है, इनमे अनुसूचित जाति की संख्या 1886 है, आरक्षण का अनुपात 2.69 के आधार पर 15 वार्डो में से 3 वार्ड, क्रमांक 04, 08, व 10 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किये गये, एक तिहाई महिला आरक्षण के आधार पर वार्ड नंबर 04 अनुसूचित जाति महिला के लिये लाटरी सिस्ट्म से आरक्षित किया गया। इसी तरह यहां अनु.जनजाति की जनसंख्या 1302 है। कुल जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जजा का अनुपात 1.85 के आधार पर इस वर्ग के लिये दो वार्ड क्रमांक 05 व 07 आरक्षित किया गया, इसमें से वार्ड 05 अनु.जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्र. 03, 09, 11, 13 में से वार्ड नं 09 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
अनारक्षित वार्ड क्रमांक 01, 02 , 06 , 12 , 14 , 15 में से वार्ड 02 , और 06 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत राजिम

नगर पंचायत राजिम में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 414 है, अनुपातिक दृष्टि से कुल जनसंख्या का 0.44 एसटी वर्ग यहां निवासरत है, आरक्षण के लिए आनुपातिक तौर पर 0.5 प्रतिशत से अधिक की जनसंख्या किसी वर्ग विशेष की होनी चाहिए, इसी वजह से राजिम नगर पंचायत में अनुसूचित जनजाति वर्ग को आरक्षण नही मिल पाया। अनुसूचित जाति ( एस सी ) के लिए वार्ड क्र. 12 एवम 13 आरक्षित हुआ है, वार्ड नंबर 13 एस सी महिला के लिए आरक्षित किया गया, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नं 02, 03, 04, 14 में से 14 ओबीसी महिला हेतु अनारक्षित वर्ग के लिए 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15 में से वार्ड नं 05, 08, 15 महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है।

फिंगेश्वर

फिंगेश्वर की कुल जनसंख्या 9752 में से अनुसूचित जाति का अनुपात 3.31 है, तदनुसार 15 में से तीन वार्ड क्रमांक 09, 10 और 11 इस वर्ग के लिए आरक्षित माना गया, इसमे से वार्ड नं 10 अजा महिला के लिए आरक्षित है। दो वार्ड 14 और 15 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ इसमे से 15 महिला के लिए आरक्षित हुआ।
फिंगेश्वर में ओबीसी वर्ग के लिए 3, 4, 7, 13 में से वार्ड नं 13 महिला ओबीसी होगा। यहां कुल 6 वार्ड अनारक्षित माने गये इसमें से वार्ड नं 06 शिवाजी वार्ड और वार्ड नं 12 महिलाओ के लिए लाटरी सिस्टम से चयनित किये गए।

नगर पंचायत छुरा
नये वार्डो के परिसीमन के बाद प्राप्त सामान्य जानकारी के अनुसार छुरा की आबादी 6095 में से अजजा 851 व अजा 1092 है , अजा संख्यानुपात 2. 09 के लिए दो वार्ड 09 मुक्त 10 महिला, अजजा 2.68 के लिए तीन वार्ड 03, 04, 14 में से 04 महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2, 5, 13 पुरुष तथा वार्ड नं 08 महिला, अनारक्षित वार्ड 1, 6, 7, 11, 12, 15 में से 01 और 06 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page