ओडिशा : कांग्रेस प्रत्याशी के सीने में गोली मारकर रेत दिया गला।

*विनीत शर्मा
अस्का (ओडिशा)। लोकसभा चुनाव की मतगणना से कुछ ही घंटों पहले ओडिशा में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब अज्ञात बदमाशो ने अस्का विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी को गोली मार दी। कांग्रेस प्रत्याशी को गंभीर हालत में बेरहामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें भुवनेश्वर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ओडिशा के अस्का विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जेना और उन्हें साथी अनिल कुमार पर छह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली मनोज जेना के गदन और सीने में लगी। बताया जाता है कि गोली मारने के बाद हमलावरों ने उनकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और वहां से भाग निकले। वहीं मनोज के साथी अनिल के हाथ में गोली मारी गई है।
मनोज जेना को गंभीर हातल में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर होती देख उन्हें भुवनेश्वर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मनोज जेना पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने साथी के साथ बेरहमपुर शहर में लांजीपल्ली के पास ऑक्सफोर्ड स्कूल स्क्वायर के पास से गुजर रहे थे। वह अपनी कार में थे और भुवनेश्वर से लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर गोली चलाई और वहां से भाग निकले। मौके से हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक बंदूक और एक बाइक बरामद की गई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *