Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Chhattisgarh

पुरूर में भाजपा का “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम संपन्न

नवीन कार्यालय का लोकार्पण व 200 वरिष्ठों का सम्मान।

पुरूर (बालोद) hct : भाजपा मंडल पुरूर द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक भवन (पुलिस थाना परिसर, पुरूर) में “संकल्प सभा सह कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “संकल्प से सिद्धि” अभियान का आयोजन हुआ तथा भाजपा के नवीन मंडल कार्यालय का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, सदस्य तेजराम साहू, चन्द्रिका गंजीर, लक्ष्मी अशोक साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, वर्तमान मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक त्रिलोकीराम साहू और सह-संयोजक महेत्तर नेताम के नेतृत्व में आयोजन किया गया। मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष होमशंकर साहू ने किया, जबकि महामंत्री राकेश सिन्हा और यदीप साहू सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

200 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा मंडल पुरूर द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित 200 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गमछा व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

नवप्रवेशियों का स्वागत 

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बागतराई की सरपंच अनीता भुनेश्वर साहू और नोमिन बरामार ने जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता

इस अवसर पर नरेश साहू, मीना साहू, आदित्य पिपरे, सनौद मंडल अध्यक्ष खेमलाल देवांगन, प्रहलाद साहू, सुरेंद्र तिवारी, ललिता पीमन साहू, सत्येंद्र साहू, बाबूलाल सिंह, जनार्दन सिन्हा, बसंत ठाकुर, संध्या साहू, सविता साहू, डामेश्वरी साहू, पूजा सिन्हा, हेमंत साहू, संध्या अजेन्द्र साहू, रूद्रप्रकाश साहू, दिनेश्वरी सिन्हा, हीरामणि केजू साहू, संजय साहू, बालचंद टंडन, द्वारिका सिन्हा, यालेश साहू, भारत भूषण, शैलेंद्र सोरी, ममता गौतम, मिथलेश साहू, झलेन्द्र सिन्हा, गोकुल साहू, तुला राम साहू, विजय गौतम, भुवन साहू, इन्द्रसेन सिन्हा, नेकराम सिन्हा, अजय साहू, विशाल दिवान, गिरवर बजरंगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्राधिकृत सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षगण, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यगण, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page