बक्सर में 21 लोगों को किया गया गिरफ्तार? बड़ी वजह आई सामने
बक्सर पुलिस ने शहर में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसमें गिरफ्तारी वारंट के आधार पर 3 आरोपित पॉक्सो एक्ट के 3 आरोपित और शराब तस्करी में 6 व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने शराब के नशे में 7 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।

बक्सर। Buxar News: बक्सर पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। वहीं कोर्ट से जारी आदेश के आलोक में 24 वारंट का निष्पादन किया गया। पुलिस कार्यालय से इस सम्बंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, वहीं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। छह व्यक्तियों को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 788 लीटर अंग्रेजी शराब के अलावा 39 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।
वहीं, शराब के नशे में कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए जुर्माना के लिए कोर्ट भेज दिया गया। इस दौरान अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर लगाम कसने को चलाये गए वाहन जांच के क्रम में यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त वाहनों से कुल 1.02 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। आचरण प्रमाण के लिए आए 122 आवेदनों के अलावा पासपोर्ट के लिए मिले 70 आवेदनों का निस्तारण किया गया है।