Crime
सर्वानंद घाट के सामने खोखे में पक रहा था ऐसा खाना कि मच गया हंगामा।
सर्वानंद घाट के पास एक खोखे में नॉनवेज पकाने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहितों ने खोखा स्वामी को पीटा।

- तीर्थ पुरोहितों ने खोखा स्वामी को पीटा
- पुलिस ने खोखा स्वामी का पुलिस एक्ट में किया चालान
हरिद्वार। Haridwar News: सर्वानंद घाट के समीप एक खोखे में नानवेज पकाने का आरोप लगाते तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में आए एक सिक्योरिटी गार्ड पर भी डंडे बरसाए। खोखा स्वामी का सामान भी नष्ट कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी संदीप भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।
गुरुवार शाम तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को सूचना मिली कि सर्वानंद घाट के सामने एक खोखे में नॉनवेज पकाया जा रहा है। सूचना पर तीर्थ पुरोहित समाज के लोग एकत्र हो गए। नॉनवेज मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच बचाव को आए बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड पर भी डंडे से हमला कर दिया। जिस पर वह भाग खड़ा हुआ।