Crime
Delhi Crime: ‘पिज्जा’ को लेकर झगड़े में जेठानी के भाइयों को आया गुस्सा, देवरानी को मारी गोली; गिरफ्तार
दिल्ली में जेठानी के भाईयों ने मिलकर देवरानी के पेट में गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब सीलमपुर पुलिस स्टेशन को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

HIGHLIGHTS
- सीलमपुर में रिश्तेदारों के बीच झगड़े के दौरान एक महिला को मारी गोली
- इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है
पीटीआई, पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर इलाके में घरेलू विवाद में जेठानी के चार भाइयों ने देवरानी के पेट में मारी गोली। घायल शादमा का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अपने घर पर रिश्तेदारों के बीच झगड़े के दौरान एक महिला को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में पिज्जा बांटने को लेकर हुई तीखी बहस के बाद एक महिला को उसकी जेठानी के भाई ने गोली मार दी।