Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

बैरसिया में डरा-धमकाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

एक आरोपित से युवती की दोस्ती थी, जिसने उसे गांव के बाहर मिलने बुलाया। वहां उसके साथ एक लड़का और था। उन दोनों ने सुनसान जगह पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

HIGHLIGHTS

  1. दो दिन से लापता थी पीड़िता।
  2. स्वजन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी।
  3. आरोपितों में से एक नाबालिग है।
भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता दो दिन से लापता थी। आरोपित दोनों लड़के उसी के गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बात करने के बहाने युवती को मिलने बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दो दिन बाद युवती किसी तरह वापस घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। आरोपितों से एक नाबालिग है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली दलित समाज की 18 वर्षीय युवती 13 अक्टूबर को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला, तो स्वजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
naidunia_image
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार शाम को युवती अपने घर लौट आई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। उसमें युवती ने बताया कि गांव में रहने वाले रोहित नाम के युवक से उसकी बात होती रहती थी। 13 अक्टूबर को रोहित ने उसे बात करने के बहाने गांव के बाहर बुलाया था। वहां रोहित के साथ एक लड़का और भी था।
दोनों उसे एकांत में ले गए। वहां डरा-धमकाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। भयभीत होने के कारण किशोरी घर नहीं पहुंची थी। मंगलवार को वह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वापस अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना के बारे में बताया।
बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि आरोपितों में एक नाबालिग है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page