Crime
कैमूर जिले में 56 लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी, जारी हुआ वारंट
बिहार के कैमूर जिले में 56 बकाएदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है जिन पर 2 करोड़ 29 लाख रुपये बकाया है। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वारंट के क्रियान्वयन की मांग की है। कुछ मामले समझौते से सुलझ रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप एक सर्च इंजन पर खोज कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS
- लोन की राशि वापस नहीं करने वाले 56 बकायेदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी।
- इन पर कुल दो करोड़ 29 लाख 63 हजार 867 रुपये बकाया।
- वसूली के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई।
भभुआ।
बिहार के कैमूर जिले में बैंकों से ऋण लेने के बाद राशि वापस नहीं करने वाले बकायेदारों पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी ने ऐसे 56 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
जिला बैंकिंग शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी पर कुल दो करोड़ 29 लाख 63 हजार 867 रुपये बकाया है।
बैंकों ने बकाया राशि की वसूली के लिए जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के यहां वाद दायर किया