Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

झारखंड के गोड्डा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

Jharkhand News झारखंड के गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में विजयादशमी की रात एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। आरोपितों का नाम जोहन बेसरा राकेश टुडू और उमेश टुडू है।

 बोआरीजोर (गोड्डा)। बोआरीजोर थाना की पुलिस ने एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की यह घटना विजयादशमी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर बोआरीजोर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजयादशमी की रात ललमटिया से मेला देखकर अपने घर लौट रही एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। आरोपितों में 25 वर्षीय राकेश टुडू, 26 वर्षीय उमेश टुडू और 24 वर्षीय जोहन बेसरा शामिल है। तीनों रामकोल गांव के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page