Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

पहले बहू का फंदे पर लटका मिला, दो दिन बाद ससुर की बॉडी भी खेत में लटकी मिली- बेटा बोला; ससुरालियों ने मार डाला

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज की शादी तीन साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगरौली निवासी सातू सिंह के साथ हुई थी। चार माह का एक मासूम बच्चा है। बताया जा रहा है कि अक्सर सूरज और सातू में विवाद रहता था। इसके चलते अधिकांश समय सातू मायके में रह रही थी। रविवार को सूरज ससुराल से पत्नी को लेकर आया।

पीलीभीत। जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में पहले पुत्रवधू और दूसरे दिन ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एक दूसरे पक्ष ने हत्या कर शवों को लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज की शादी तीन साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगरौली निवासी सातू सिंह के साथ हुई थी। चार माह का एक मासूम बच्चा है। बताया जा रहा है कि अक्सर सूरज और सातू में विवाद रहता था। इसके चलते अधिकांश समय सातू मायके में रह रही थी। रविवार को सूरज ससुराल से पत्नी को लेकर आया। रात में महिला का कमरे में दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर महिला के मायकेवाले पहुंचे। जिन्होंने बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page