बिलासपुर में बढ़ता अपराध: जेवर साफ करने के बहाने सोने की चेन ले भागा युवक, गले मिलकर किया स्वागत, फिर मार दिया चाकू
मस्तूरी स्थित ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले भागवत सिंह किसान हैं। बुजुर्ग होने के कारण वे घर पर ही रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 30-32 साल का एक युवक उनके घर आया। बर्तन या जेवर साफ कराने बात कही और लोटा को साफ कर लौटा दिया। फिर सोने की चेन साफ करने के बहाने पैतरा अपना ठग कर ले गया चेन। सिरगिट्टी में पढ़ें चाकूबाजी की

बिलासपुर। मस्तूरी में जेवर साफ करने के बाहने आया युवक किसान को झांसा देकर डेढ़ तोले की सोने की चेन ले भागा। किसान ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
मस्तूरी स्थित ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले भागवत सिंह किसान हैं। बुजुर्ग होने के कारण वे घर पर ही रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 30-32 साल का एक युवक उनके घर आया। उसने कंपनी की ओर से जेवर और बर्तन साफ करने की बात कही। उन्होंने किसान को बर्तन या जेवर साफ कराने के लिए कहा। इस पर किसान ने उसे तांबे का एक लोटा साफ करने के लिए दे दिया।
लोटा को साफ कर उसने किसान को लौटा दिया। इसके बाद किसान ने अपने गले में पहने सोने की चेन उतारकर युवक को साफ करने के लिए दिया। इसी बीच युवक ने नजर बचाकर सोने की चेन अपने पास रख ली। उसने किसान को हल्दी और केमिकल मिलाकर एक डिब्बा दिया। उसने बताया कि सोने की चेन डिब्बे में है। इसे गरम करने पर चेन साफ हो जाएगी। किसान ने डिब्बा गर्म किया। इसके बाद डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें चेन नहीं थी।
किसान डिब्बा लेकर बाहर निकले तो युवक गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही स्वजन के साथ युवक की गांव में तलाश की। उसके नहीं मिलने पर मस्तूरी थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
गले मिलकर किया स्वागत, फिर मार दिया चाकू
सिरगिट्टी के गणेश नगर में रहने वाला युवक परिचित का गले मिलकर स्वागत किया। इसके बाद पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज करते हुए चाकू मार दिया। हमले में लहूलुहान युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी के गणेश नगर में रहने वाली जरीना बेगम चाय का दुकान चलाती हैं। सोमवार की रात वे परिचित की शादी में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में रहने वाला अरमान खान आया। वह जरीना के बेटे उस्मान के गले मिला। इसके बाद उसने उस्मान पर चाकू से हमला कर दिया। इसे देख आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है।




