Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

गैंग छोड़कर बना दूधिया, साथी बदमाशों को नहीं आया रास; घेरकर मारा चाकू

अपराध की दुनिया छोड़कर एक युवक दूधिया बन गया। उसका यह निर्णय गैंग के बदमाशों काे रास नहीं आया। उन्होंने दूधिया को सबक सिखाने की ठानी। उसे सड़क में घेरा। चाकू से कई वार किए। दूधिया गंभीर रूप से घायल है। घटना मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के रांझी थाना की क्षेत्र की है।

HIGHLIGHTS

  1. रांझी थाना क्षेत्र के मोनी तिराहा में दिनदहाड़े वारदात कर आरोपित फरार।
  2. अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया घायल दूधिया लक्ष्मण बंजारा।
  3. पांच बदमाशों ने ग्राम रिठौरी के लक्ष्मण बंजारा पर अचानक हमला किया।

जबलपुर (Jabalpur Crime)। जबलपुर के रांझी थाना की क्षेत्र की है। जहां, पांच बदमाशों ने ग्राम रिठौरी निवासी लक्ष्मण बंजारा (38) पर अचानक हमला कर दिया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले में आरोपित रूपेंद्र साहू, सतीश कुशवाहा, जित्तू बंजारा एवं दो अन्य को पुलिस तलाश रही है। रांझी के व्यस्त क्षेत्र में सरेराह वारदात से लोगों में भय व्याप्त है।

कार से उतरते ही बदमाशों ने दूधिया को घेर लिया

लक्ष्मण बंजारा प्रतिदिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल से दूध बांटकर भैसों के लिए दाना खरीदने मोनी तिराहा पर रुका। वह सुबह लगभग 10 बजे दुकान पर खड़ा तभी एक कार आकर रुकी, जिसमें रूपेंद्र साहू, सतीश कुशवाहा, जित्तू बंजारा एवं उसके दो साथी सवार थे। कार से उतरते ही बदमाशों ने दूधिया को घेर लिया।

कुछ समझ पाता आरोपितों ने चाकू से हमला किया

वह कुछ समझ पाता आरोपितों ने चाकू से उस हमला कर दिया। एक के बाद कई वार किए। उसके बाद भाग गए। हमले में दूधिया को हाथ, पैर, कमर में कई जगह घाव हो गए हैं। स्थानीय लोग उसे तुरंत रांझी अस्पताल ले गए। जहां से घायल को विक्टोरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आदतन अपराधी हैं आरोपित, वारदात को अंजाम दे रहे

पुलिस के अनुसार आरोपित रुपेंद्र, सतीश एवं जित्तू आदतन अपराधी है। पनागर और खमरिया क्षेत्र में कई वारदात कर चुके है। आरोपितों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में लगभग 50 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है। रांझी क्षेत्र में भी आरोपितों का आंतक है। आरोपितों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए है कि वह दिन दहाड़े उपनगरीय क्षेत्र के व्यस्त व्यवसायिक जगह पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

दूधिया कुछ वर्ष पूर्व तक आरोपितों की गैंग का सदस्य था

घायल दूधिया कुछ वर्ष पूर्व तक आरोपितों की गैंग का सदस्य था। फिर अचानक वह दूधिया बन गया। गांव से दूध लाकर उपनगरीय क्षेत्र में बेचने लगा। उसका गैंग छोड़ना साथी बदमाशों को पसंद नहीं था। वह उसे लगातार गैंग के लिए काम करने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर उनके बीच कई बार विवाद हो चुका था। कुछ दिन पूर्व ही बदमाशों ने गैंग के साथ काम नहीं करने पर मारने की धमकी थी।

सीसीटीवी सामने आया योजनाबद्ध हमला

दूधिया पर हमले की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात की है। आरोपितों को दूधिया के प्रतिदिन रिठोरी से खमरिया, रांझी तक आने-जाने का मार्ग और समय पता था। उन्होंने रैकी के बाद पशु दाना की दुकान के सामने वारदात किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page