Crime
सीतापुर में बाघ की दहशत, महिला पर किया हमला; तीन बकरियों को बनाया शिकार
Sitapur Latest News सीतापुर में बाघ का आतंक जारी है। सोमवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया और तीन बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना महोली और शेखापुर की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कांबिंग कर रही है। वन कर्मियों ने गांव पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
सीतापुर। महोली में बाघ ने फिर शिकार किया है। सोमवार की दोपहर चरवाहों की तीन बकरियों को उठा ले गया। वहीं इमलिया सुल्तानपुर के शेखापुर में घर के बाहर झाड् लगा रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी कर दिया।
वनकर्मी कांबिंग में लगे हैं। महोली प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर को विशेश्वर दयालपुर के कई चरवाहे गांव के बाहर बकरियां चरा रहे थे। गांव के छोटे की पत्नी सीमा भी बकरियां चराने गई थी। सीमा के अनुसार बाघ उनकी दो बकरियों को उठा ले गया। इसका पता नहीं चला। तीसरी बकरी को जब वह लेकर झाड़ी में जा रहा था, तब नजर गई। शोर मचाने पर वह झाड़ियों में घुस गया।