Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

प्यार के नाम पर धोखा ही धोखा, लड़कियों के लिए सबक हैं भोपाल के दो घटनाक्रम

प्यार और शादी के नाम पर धोखे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही दो घटनाक्रम भोपाल में सामने आए हैं। दोनों मामलों में आरोपी ने पहले प्यार का जाल बिछाया, लड़की को शादी के नाम पर धोखा दिया और शारीरिक शोषण किया। दोनों केस में पुलिस जांच कर रही है।

HighLights

    1. युवती के साथ एक स्टोर में काम करता था आरोपित।
    2. शादी का झांसा देकर छह माह से कर रहा था ज्यादती।
    3. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। वह छह माह से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों पीड़िता को पता चला कि आरोपित शादीशुदा है। इसके बारे में जब उसने आरोपित युवक से बात करनी चाही तो वह गायब हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

naidunia_image

साथ काम करने दौरान हुई दोस्ती

    • पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपित युवक बिट्टन मार्केट के एक स्टोर में एक साथ काम करते थे। दोनों की यहीं दोस्ती हुई थी।
    • धीरे-धीरे उनके बीच फोन पर लंबी बातें होने लगीं और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक का युवती के घर आना-जाना होता था।
    • एक दिन घर पर लड़की के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया।
    • इसके बाद भी करीब छह माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिनों पहले युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है।
    • इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक का फोन बंद आने लगा और वह अपने रूम पर भी नहीं पाया गया।
    • इसके बाद युवती ने गुरुवार को उसके खिलाफ शाहपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

एक अन्य मामले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पिपलानी में एक युवक ने डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। इंटरनेट मीडिया पर दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों एक शादी में मिले थे। आरोपित प्राइवेट नौकरी करता है और उसने दोस्ती के बाद युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे। परंतु आरोपित बाद में शादी से मुकर गया, जिस पर पिपलानी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page