Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

मुरैना में जमीन के विवाद में गोली चली, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

अंबाह क्षेत्र के महुआ थाने के तहत बड़ापुरा गांव में जमीन के विवाद में शुक्रवार दोपहर को परिवार के लोगों के बीच में ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

HIGHLIGHTS

  1. घर के बाहर की जमीन को लेकर परिवार के लोगाें के बीच ही हुआ विवाद
  2. युवक को गंभीर हालत में मुरैना अस्पताल में कराया गया भर्ती
  3. गोली मारने के बाद आरोपित हुए फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुरैना। अंबाह क्षेत्र के महुआ थाने के तहत बड़ापुरा गांव में जमीन के विवाद में शुक्रवार दोपहर को परिवार के लोगों के बीच में ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घटनाक्रम के मुताबिक महुआ थाने के बड़ापुरा निवासी अनिल तोमर का अपने ही ताऊ के लड़कों मनोहर व मनमोहन से घर के सामने खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट करना शुरू कर दी। साथ ही आरोपित मनोहर व मनमोहन अपने घर से बंदूक निकाल लाए और अनिल तोमर पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में अनिल तो गोली उसकी कमर के नीचे लगी है। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page