Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

RASHIFAL

Weekly Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों को जमकर करनी पड़ेगी मेहनत, धनु राशि वाले होंगे लकी, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। सभी राशि वालों के लिए हेल्थ, बिजनेस, करियर, लव के हिसाब से इस माह का यह सप्ताह कैसा रहेगा, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है और कन्या राशि वालों के लिए यह लाभकारी साबित होगा।

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
  2. वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा।
  3. मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 05 August to 11 August 2024: जुलाई का महीना खत्म हो चुका है और अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना अगस्त की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना पूरी तरह से व्रत-त्योहारों से भरा रहने वाला है। इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

ऐसे में राशिफल के अनुसार, 05 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी, तो कई के लिए अनलकी साबित होने वाला है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सभी राशियों के यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं और आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। करियर के लिहाज से भी परिश्रम का परिणाम प्राप्त होगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। इस सप्ताह काफी भागदौड़ होगी, जिसके कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर में आप जिस सफलता का इंतजार करना पड़ेगा। यदि कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों से विवाद हो सकते हैं। आर्थिक रूप से कोई बड़ी हानि हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी भी जगह सोच-समझकर निवेश करें। करियर को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपके व्यवहार में बदलाव आपको काफी लाभ देने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक कार्य में विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। मन अशांत रह सकता है। परिवार में कोई मतभेद हो सकते हैं। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिलेगा। इस हफ्ते आपको परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी लाभकारी सिद्ध होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। आपके प्रति लोगों की भावना बदलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में हानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। करियर में आप जिस सफलता का इंतजार कर रहे हैं, उसमें अभी थोड़ा वक्त है।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। मादक पदार्थों से दूर रहें। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से कुछ नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रमोशन हो सकता है। यह सप्ताह बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको सफलता मिलना तय है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर के हिसाब से भी यह समय अच्छा रहेगा। मनचाही सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। मानसिक रूप से कोई बात आपको परेशान करेगी। आर्थिक स्थिति में भी गिरावट महसूस हो सकती है। सफलता के लिए आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह मुश्किल भरा रह सकता है। परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मन अशांत रहेगा। किसी पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। विशेष कार्य में असफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर संभलकर रहने की आवश्यकता है। किसी को भी धनराशि उधार ना दें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। कुछ परेशानियां आ सकती है।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के आयोजन होंगे। पत्नी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस हो सकती है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे धनलाभ होगा। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page