Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Chhattisgarh

लक्ष्य से अधिक 2 लाख 97 हजार क्विंटल धान की खरीदी।

सबसे अधिक खरीदी देवभोग के लाटापारा में।

*किरीट ठक्कर।
गरियाबंद। जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के दौरान लक्ष्य से अधिक धान की खरीदी हुई है। जिले की 8 काॅपरेटिव बैंक शाखाओं 38 समितियों के 60 उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से इस खरीफ सीज़न में 27 लाख 20 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 31 जनवरी धान खरीदी के अंतिम दिन तक जिले में 29 लाख 97 हजार 598 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकि है। खरीदे गये धान का कुल मुल्य 6 अरब 36 करोड 28 लाख 85 हजार 483 रू 50 पैसे है। सभी समितियों में समर्थन मुल्य पर धान खरीदी से 58146 किसानो को लाभ मिला है।
किसानो द्वारा समितियों में लाये गये समस्त धान के तौल एवं एन्ट्री का कार्य पुर्ण हो गया है। उक्त जानकारी जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 1 लाख 3 हजार 491 क्विंटल धान खरीदी लाटापारा में की गई है ,और सबसे कम मैनपुर ब्लाॅक अंतर्गत जिडार समिति में की गई है। अब तक 23 लाख 64 हजार 741 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है, जबकि 6 लाख 32 हजार 857 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रो में शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page