भाजपा जिलाध्यक्ष लेखराम साहू को बालोद जिलें में पार्टी को मिली करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी ली ।

*विनोद नेताम।
बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बालोद जिलें में पार्टी को मिली करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है।
लेखराम साहू ने कहा कि, वो जनादेश का सम्‍मान करते हैं। बालोद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायको को जीत की बधाई देते हुवे बताया कि, यह जनादेश स्पष्ट रूप से हमारे खिलाफ है। हम विनम्रता के साथ इसका आदर करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 15 साल की सरकार के उपलब्धियों, नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर चुनाव लड़ा था। फिर भी वह समर्थन नहीं मिला, जिसकी आशा कर रहे थे।
हम मानते हैं कि लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। लेकिन हाल के चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल का वनवास समाप्त करने लोक लुभावन चुनावीं वायदें कर जनता को छलने का काम किया है।
हम आशा करते हैं कि, जो नई सरकार बनेगी, यह राज्य और जिलें की जनता के हितों के साथ समझौता नहीं करेगी। उम्मीद है कि, कांग्रेस की नई सरकार लोक कल्याण की योजनाओं को नहीं बदलेगी।
जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि, करारी हार के बावजूद जिले हमें जो भी समर्थन मिला है, उसके लिए मैं तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पूरे चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ पार्टी का काम किया उनको उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूँ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि, उतार चढ़ाव आते रहते हैं। हार-जीत राजनीति की एक प्रक्रिया होती है। उन्‍होंने कहा, हमारे पास प्रत्याशी के रूप में सोने के सिक्‍के थे, बावजूद हमे हार मिली यह हम सबकी कमी है। विपक्ष की भूमिका पहरेदार की होती है,हम अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य नितेश वर्मा ने दी है।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *