Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

दूसरे को ज्यादा समय देने से नाराज था युवक, प्रेमिका की गला रेतकर हत्या

सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक महीने से बातचीत बंद थी। इस दौरान युवती दूसरे युवक के साथ घूम रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है

HIGHLIGHTS

  1. युवक युवती के बीच एक महीने से बातचीत बंद थी।
  2. इस दौरान युवती दूसरे युवक के साथ घूम रही थी।
  3. इससे मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू नाराज था।
बिलासपुर। चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी।
शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया।
इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

दूधमुंहे बच्चे के साथ सफर कर रही महिला ने किया जहर सेवन

बिलासपुर। तीन महीने के मासूम को साथ में लेकर ट्रेन में सफर कर रही महिला ने जहर सेवन कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में रेलवे स्टेशन में उतारा गया। पुलिस ने गंभीर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर की ओर से आ रही ट्रेन में सफर कर रही महिला ने जहर सेवन कर लिया है।

महिला के साथ करीब तीन महीने का बच्चा है। सूचना पर डायल 112 की टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। गंभीर महिला को डायल 112 के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर सेवन किया है।
महिला के स्वजन की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन वह कुछ बताने की स्थित में नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page