Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

एक महिला ने 10 साल में 10 पुरुषों पर दर्ज कराए दुष्कर्म-छेड़डाड़ के केस, भड़का हाईकोर्ट; पुलिस को दिया बड़ा आदेश

पिछले 10 सालों में पति और पार्टनर बता 10 पुरुषों पर केस दर्ज करवाने वाली महिला के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। एक मामले में हाईकोर्ट ने केस रद्द करने का आदेश दिया और डीजीपी को महिला की जानकारी सभी थानों में भेजने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने मामला दर्ज करने से पहले पुलिस से जांच करने को कहा है।

  1. सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुई महिला।
  2. लगातार केस दर्ज कराने से हाईकोर्ट भी हैरान।
  3. सभी थानों को भेजी जाएगी महिला की डिटेल।

बेंगलुरू। कर्नाटक में 10 पुरुषों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज कराने वाली महिला की जानकारी हाईकोर्ट ने सभी थानों में भेजने का निर्देश दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह आदेश राज्य के डीजीपी को दिया है। महिला 2011 से 2022 के मध्य 10 पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज करवा चुकी है। अपने निर्देश में न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना ने कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page