Crime

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी और उसके परिवार ने दी जान से मारने की धमकी

आरोपी ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी और उसके छह भाई-बहनों ने उसे धमकाया।

  1. अलापुर क्षेत्र का मामला, मुख्य आरोपित और छह भाई-बहनों पर प्राथमिकी
  2. एसएसपी से मिलकर पीड़िता ने की थी शिकायत, अब गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

अलापुर/बदायूं। पति से विवाद के बाद अकेली रह रही हिंदू महिला को पास में ही रहने वाले मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला ने दबाव बनाया तो आरोपित व उसके छह अन्य भाई बहनों ने महिला को धमकाया।

महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर अलापुर पुलिस ने मुख्य आरोपित व उसके छह भाई बहनों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पति छोड़कर चला गया

मामला अलापुर क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। यहां हजरतपुर की रहने वाली एक महिला का विवाह हुआ था। उसका पति से विवाद हो गया तो पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से महिला घर में अकेली रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के चले जाने के बाद मुहल्ले का रहने वाला आफताब हुसैन उसके संपर्क में आया। उसने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके घर आकर कई बार संबंध बनाए। महिला ने जब शादी की बात कही तो वह टालने लगा। महिला को शक हुआ तो उसने दूरी बना ली। इसके बाद आफताब हुसैन जबरन घर आने लगा और धमका कर दुष्कर्म करने लगा।

Back to top button

You cannot copy content of this page