Crime
UP Crime : सर्राफा व्यापारी की अपहरण के बाद चाकू से गोदकर हत्या, गुस्साए व्यापारियों ने हाईवे किया जाम
दोनों युवकों की निशानदेही पर शनिवार की सुबह शोभित का शव गोसाई का पुरवा गांव शारदा सहायक नहर पटरी की झाड़ियों से बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक के पेट व गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए घाव के कई निशान दिखाई दे रहे थे। मामले की जानकारी होते ही कस्बे के व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा।
- एक दिन बाद नहर किनारे झाड़ियों में मिला व्यापारी का शव
- आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर किया प्रदर्शन, तीन घंटे जाम रहा हाइवे
ऊंचाहार (रायबरेली) अपहरण कर ले गए एक व्यापारी का शव 24 घंटे बाद नहर किनारे झाड़ियों में बरामद किया गया। शव बरामद होने की सूचना मिलने ही व्यापारी आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित व्यापारियों ने रायबरेली-प्रयागराज पर थाने चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख उच्चाधिकारी तीन थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।