Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

पत्नी ने की दुष्कर्म की शिकायत, पति गिरफ्तार, तलाक केस में राजीनामा करने का दिया था झांसा

दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। उनके बीच तलाक को लेकर केस न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का कहना है कि इसी केस में राजीनामा करने के बहाने पति उसके घर पहुंचा था और अकेला पाकर उसके साथ जबर्दस्ती संबंध बनाए।

HighLights

  1. प्राइवेट जॉब करती है पीड़िता।
  2. किराये के मकान में रहती है।
  3. आरोपित ऑटो कंपनी का ब्रोकर है।

 भोपाल। शहर के अशोका गार्डन पुलिस थाने में एक एक महिला ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपित कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही है। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। उनके बीच तलाक को लेकर केस न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का कहना है कि इसी केस में राजीनामा करने के बहाने पति उसके घर पहुंचा था और अकेला पाकर उसके साथ जबर्दस्ती संबंध बनाए।

समझौते का कहकर बनाया दबाव

इसके बाद आरोपित ने महिला को दोबारा साथ रखने का झांसा दिया और पुलिस में शिकायत न करने की बात कही। वहीं बाद में महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

किराये से रहती है पीड़िता

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में 31 वर्षीय महिला किराये के घर में रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। उसका अपने पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। विगत 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति घर में आ गया। उसने महिला को तलाक केस में राजीनामा का झांसा दिया और अकेलेपन का फायदा उठाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
उसके बाद भी वह उस पर साथ रहने का दबाव बनाते हुए उसका शारीरिक शोषण करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को लिखित में शिकायती आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपित पति एक ऑटो कंपनी के लिए वाहन विक्रय हेतु ब्रोकरेज का काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page