Crime
Rajgarh News: नाबालिग के साथ अस्पताल में छेड़छाड़, लोगों ने आरोपित को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
बच्ची अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ आई थी। रात में वह शौच करने शौचालय गई थी। उसी वक्त अंधेरे का फायदा उठाकर युवक वहां पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर युवक भागकर छुप गया। लोगों ने उसे खोज निकाला और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

HIGHLIGHTS
- ब्यावरा सिविल अस्पताल में हुई वारदात।
- रात के अंधेरे में शौच करने गई थी बच्ची।
- पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया, की छेड़छाड़।
राजगढ़ Rajgarh Crime News। जिले के ब्यावरा कस्बे में स्थित सिविल अस्पताल में एक युवक ने 10 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक 10 वर्षीय नाबालिग अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ अस्पताल आई थी। रात करीब 2 बजे वह शौच करने के लिए शौचालय गई थी। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे परेशान करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित मौकै से भागकर अस्पताल में ही छुप गया। उधर, बच्ची की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग जमा हो गए और आरोपित युवक को खोजने लगे। वह अस्पताल परिसर में एक स्थान पर छुपा बैठा था। लोगों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही देहात थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौक़े पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपित को हिरासत में लिया और थाने लेकर आए. देहात थाना पुलिस ने आरोपित पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
इनका कहना है
आरोपित द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। हमने आरोपित को पकडकर प्रकरण दर्ज कर लिया है.