Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

ChhattisgarhPolitics

नगरीय निकाय चुनाव : ननि के बाद अब नपा के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण।

रायपुर (hct)। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का समीकरण अब स्पष्ट हो चुका है, साथ ही साथ नगर निगम के बाद अब नगर पालिकाओं के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
प्रदेश के 44 नगर पालिकाओं में अनुसूचित जाति के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 5 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 नगर पालिका आरक्षित रखे गए हैं, वहीं 21 नगर पालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है।

तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, गरियाबंद, बलौदा बाजार, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, खरसिया, चांपा, सक्ती, कटघोरा, सूरजपुर, और बैकुंठपुर सहित कांकेर, बेमेतरा, सक्ती, बैकुंठपुर, खरसिया और तिल्दा-नेवरा महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
अनुसूचित जाति-इनमें से बागबहरा और सारंगढ़ को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, शामिल हैं। इनमें से नारायणपुर और दंतेवाड़ा नगरपालिका को महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बड़े बचेली (महिला), कोंडागांव (महिला), खैरागढ़, आरंग, तखतपुर, शिवपुर चरचा, सरायपाली, भाटापारा महिला, अहिवारा, दीपिका (महिला) के लिए आरक्षित है।
नगर निगमों में महापौर पद के लिए जारी की आरक्षण की सूची, रायपुर, बिरगांव, बिलासपुर (अनारक्षित), राजनांदगांव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए राज्य सरकार ने राज्य की कुल 13 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है। अनुसूचित जाति हेतु दो नगर निगमों में पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं अनुसूचित जनजाति हेतु एक नगर निगम में पद आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन नगर निगमों में पद आरक्षित किए गए हैं जिसमें से एक पद महिला उम्मीदवार के जिल आरक्षित होगा।

ऐसे सबसे बड़ा दंगल तो यही होने वाला है।

रायगढ़ नगर निगम में अनुसूचित जाति महिला सीट आरक्षित हो जाने से यहां का राजनीतिक समीकरण बदल ही गया है। अब यहां की राजनीति पुरूष प्रधान नही महिला प्रधान राजनीति चलेगी। ऐसे में अब रायगढ़ सांसद गोमती साय के जिम्मेदारी बढ़ जाएगी और साथ नई राजनीति बिसात की चाल चल सकती है। कई नगरीय निकाय की राजनीती महिला प्रधान होने वाली है। ऐसे सबसे बड़ा दंगल तो यही होने वाला है।
प्रथम चक्र में जारी कुल नगर निगम 13 और ये है नए आरक्षण का समीकरण। अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित 02 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित) अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित 01अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित 03 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)

रायपुर (अनारक्षित)
धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
दुर्ग (अनारक्षित)
भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
भिलाई (अनारक्षित)
राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
बिलासपुर (अनारक्षित)
चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
जगदलपुर (अनारक्षित महिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page