जमीन विवाद में महिला को भतीजों ने ही मारी गोली, मंदिर में दीपक रखने जा रही थी महिला
झांसी रोड इलाके में गिरिजा देवी को उनके भतीजे मोनू और सोनू गुर्जर ने गोली मार दी। इन लोगों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी झगड़ा हो चुका है। महिला के माथे में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

HIGHLIGHTS
- गोली मारने वालों का अभी तक नहीं लगा सुराग
- मंदिर में दीपक रखने जाते समय किया हमला
- गोली मारने से पहले की थी आरोपितों ने मारपीट
गोली मारने से पहले की थी आरोपितों ने मारपीट
ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में गिरिजा देवी को उनके भतीजे मोनू और सोनू गुर्जर ने गोली मार दी। इन लोगों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी झगड़ा हो चुका है। महिला के माथे में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को गोली मारने वालों का अभी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है।
झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सुरेश सिंह गुर्जर का विवाद उनके ही भाई जंडेल सिंह गुर्जर से चल रहा है। पुश्तैनी जमीन को लेकर दोनों में विवाद है। सुरेश सिंह गुर्जर की पत्नी गिरिजा देवी मंगलवार शाम को दर्शन करने के लिए घर के पास ही स्थित हनुमान मंदिर गई थीं। वह मंदिर से दर्शन कर बाहर आईं। घर लौट रही थीं, तभी मोनू और सोनू आ गए। इन लोगों ने पहले पीटा फिर गोली चला दी। गोली गिरिजा देवी के माथे में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
झांसी रोड थाना क्षेत्र के कोटे की सराय के पास रहने वाली गिरिजा देवी पत्नी सुरेश सिंह गुर्जर गृहिणी है। जमीन को लेकर उनका विवाद जेठ जंडेल गुर्जर से चल रहा है। कई बार उनके बीच विवाद हो चुका है। बुधवार को गिरिजा देवी पास ही स्थित हनुमान मंदिर पर दीप जलाने गई थी।
वहां पर जेठ जंडेल सिंह गुर्जर के बेटे सोनू और मोनू बाइक से आए, और गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर पास ही मौजूद दुकानदार रवि गुर्जर, सुनीता शर्मा तथा उसकी बेटियों लालो, कायल व बेटा नरेंद्र आए और बीच-बचाव कराया। जिस पर भतीजे अभी सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए।