Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

घर पर आग से झुलसी महिला, अस्पताल में दो पक्षों में जमकर विवाद, सिम्स के बाद ले गए निजी अस्पताल

घटना बिलासपुर सकरी सकरी क्षेत्र के ग्राम पांड की है जहां दोपहर के समय पांड निवासी महिला आग से झुलस गई। बचाने के लिए स्वजनों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया। सिम्स में महिला के मायके एवं ससुराल के बीच जमकर हुआ विवाद, सिम्स में सही उपचार न होते देख उसे एक निजि अस्पताल ले गए।

HIGHLIGHTS

  1. आग से झुलसी महिला का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार।
  2. पुलीस ने बयान दर्ज करने का किया प्रयास महिला नहीं बोली।
  3. आग से झुलसी महिला घर में कैसे झुलसी अब​ तक स्पष्ट नही।

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के ग्राम पांड में रहने वाली महिला अपने घर में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। स्वजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। साथ ही ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

पांड निवासी ​रश्मि आई आग के चपेट में

सकरी क्षेत्र के पांड में रहने वाली रश्मि कौशिक गृहणी हैं। उनके पति पप्पू कौशिक किसान हैं। सोमवार की दोपहर महिला अपने घर में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। पति और उसके घर के सदस्यों ने झुलसी महिला को सिम्स में भर्ती कराया। इधर हादसे की सूचना पर रश्मि के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सिम्स में उपचार नहीं होने की बात कहते हुए रश्मि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मायके वालों ने कहा ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

मायके वालों ने आरोप लगाया कि रश्मि का पति आए दिन मारपीट करता था। उसके ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर रश्मि के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच अस्पताल में भी विवाद हो गया। इस दौरान मायके वालों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने महिला का बयान कराया है। इसमें वह फिलहाल कुछ नहीं बता पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page