Crime

Jabalpur News: दोस्‍त ने लड़की को मिलने बुलाया, फिर अगवा करके गैंगरेप किया, चार आरोपी गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में बात करके पहले दोस्‍ती और सेक्‍स इसके बाद वहीं धाेखा, दो लोगों को शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्‍कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ा। वहीं दूसरी ओर अधारताल के हाट स्पाट कैफे ले जाने लगा, जहां आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया।

HIGHLIGHTS

  1. इंद्रा मार्केट और गौरीघाट ले जाकर पूरी रात बंधक बनाए रखा।
  2. जान से मारने की धमकी दे छोड़ा, महिला थाने में मामला दर्ज।
  3. कई बार युवती को ले गया और जबरन शारिरिक संबंध बनाए।

जबलपुर (Jabalpur Crime)। 17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। किशोरी का आरोपितों ने अपहरण किया। उसे इंद्रा मार्केट और गौरीघाट लेकर गए। जहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। उसे पूरी रात बंधक बनाए रखा।

किशोरी अपने घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना बताई। वे महिला थाने पहुंचे। मामले में पुलिस ने आरोपितों पर अपहरण और सामूहिक दुष्‍कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ा। वहीं एक युवती को पहले तो आरोपित ने शादी करने का वादा किया और फिर उसे अपने साथ अधारताल के हाट स्पाट कैफे ले जाने लगा। जहां आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया।

एक आरोपित से थी पहचान

किशोरी ने कुछ साल पूर्व पढ़ाई छोड़ दी थी। उसकी आर्यन यादव उर्फ तन्नू (21) से दोस्ती थी। दोनों में बातचीत होती थी। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे को आर्यन ने किशोरी को घुमाने की बात कही। वह उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में आर्यन के दोस्त निहाल लोढहे (23), अंशुल मेहता (23) और आशीष समुद्रे उर्फ विनोद (24) मिले। किशोरी आरोपितों के मंसूबे से अंजान थी।

बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया

आरोपित किशोरी को इन्द्रा मार्केट के पास एक घर में ले गए। जहां बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया। उसे बंधक बनाया। धमकाया। इसके बाद वे उसे लेकर मदन महल पहुंचे। जहां उससे बारी-बारी से रेप किया। दूसरे दिन दोपहर को आरोपितों ने किशोरी को छोड़ा। यह भी कहा कि यदि वह किसी से कुछ कहती है, तो वह उसे व उसके पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।

मां को बताई आपबीती

शनिवार को नाबालिग घर पहुंची। मां से लिपट गई। आपबीती बताई। जिसके बाद मां उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। जहां मां ने बेटी के साथ हुई हैवानियत की पूरी दास्तां एक कागज में उतारी और पुलिस को दी। पुलिस ने भी मामले में एफआईआर की। जिसके बाद अलग-अलग टीमों ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा कर कैफे में दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित शादी करने के वादे से भी मुकर गया। परेशान होकर तब युवती हनुमानताल थाने पहुंचीं। हनुमानताल पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज कर अधारताल थाने भेजी। जहां पुलिस ने असल कायमी कर आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हनुमानताल निवासी नायाब हुसैन से हुई थी दोस्ती

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती की दोस्ती वर्ष 2020 में हनुमानताल निवासी नायाब हुसैन से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। नायाब ने युवती के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा। उसे मिलने के लिए अधारताल के हाट स्पाट कैफे ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।

कई बार जबरन शारिरिक संबंध बनाए

आरोपित कई बार युवती को वहां ले गया और जबरन शारिरिक संबंध बनाए। युवती ने विवाह की बात कही, तो पहले तो उसने युवती को नजरअंदाज किया और फिर जून 2024 में बातचीत बंद कर दी।

Back to top button

You cannot copy content of this page