Crime

6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, आंख में डाला गोंद,

बालोद के देवसरा गांव में 6 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावर ने मासूम की आंख में गोंद डाल दी

HIGHLIGHTS

  1. बच्चे की आंख में गोंद डालने का प्रयास, गंभीर चोटें आईं।
  2. मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  3. घटना का कारण और हमलावर अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी।

बालोद के देवसरा गांव में 6 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावर ने मासूम की आंख में गोंद डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन हमलावर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देवसरा गांव में 6 साल के मासूम लिकेश साहू को अज्ञात हमलावर द्वारा बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यह घटना घटी, जब लिकेश स्कूल जाने के दौरान अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद वह गांव के स्कूल के पीछे एक बाड़ा में लहूलुहान अवस्था में पाया गया।

मासूम के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, खासकर उसकी दोनों आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई है, और उसके नाखूनों के निशान शरीर पर पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि हमलावर ने मासूम की आंख में गम डालने का भी प्रयास किया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई है।naidunia_image

मासूम की हालत नाजुक

लिकेश को तुरंत सरकारी अस्पताल निकुम ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है। घटना के पीछे किसका हाथ है और क्यों इस क्रूरता को अंजाम दिया गया, यह अब तक अज्ञात है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बीच इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है, और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जा सके।

इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग इस क्रूरता के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button

You cannot copy content of this page